Kal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा. पूर्वी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश जारी रह सकती है.

Kal Ka Mausam

भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश जारी रह सकती है. (Photo: IMD)

भारत के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. उत्तर भारत के कई शहरों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 सितंबर को देश के करीब कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. तेज धूप और उमस के बाद अब आसमान में बादल छाए नजर आते हैं और मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

विज्ञापन

यूपी और बिहार में भी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. IMD के मुताबिक, 30 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. बिहार की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 3 से 5 अक्टूबर के बीच राज्य में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ बारिश में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन कल भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश का अनुमान है. झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

अक्टूबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

राजस्थान में 1 से 4 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. पूर्वी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ