'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के एटा में ट्यूशन पढ़ने वाले मासूम बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक रील बनवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी महिला ट्यूटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इसे बाल अधिकारों का हनन मानते हुए प्रशासन और मेटा से दो हफ्ते में जवाब तलब किया है.

Etah Crime News, PM Modi Hate Reel, NHRC Notice, Pratibha Edu Squad

सोशल मीडिया पर 'प्रतिभा एडू स्क्वॉड' नाम से इंस्टाग्राम हैंडल चलाने वाली महिला ट्यूटर पर FIR दर्ज. Credit: X

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्यूशन पढ़ने आए छोटे-छोटे बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक और राजनीतिक द्वेष से भरी सोशल मीडिया रील्स बनवाई जा रही थीं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और इसे मासूमों के कोरे दिमाग में नफरत भरने की साजिश करार दिया गया. मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी होम ट्यूटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ‘प्रतिभा एडू स्क्वॉड’ नाम से इंस्टाग्राम हैंडल चलाने वाली एक महिला ट्यूटर ने यह वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में करीब 6 से 10 साल के मासूम बच्चे नजर आ रहे हैं. बच्चे टीचर से कहते हैं कि किसी की बोतल चोरी हो गई है तो किसी का दूसरा सामान. इस पर टीचर पूछती है कि यह सब चोरियां कौन कर रहा है? इसके जवाब में बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करवाई जाती है और बाद में बच्चे खुद को ‘छोटे कॉकरोच’ कहते दिखते हैं. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मामले में बेहद सख्त रुख अपनाया है.

विज्ञापन

ट्यूटर पर केस दर्ज, NHRC ने लिया संज्ञान

मामला तूल पकड़ते ही एटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्यूटर ‘प्रतिभा’ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर बच्चों का इस तरह से ब्रेनवाश किसके इशारे पर किया जा रहा था.

विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की पीठ ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया. आयोग ने इसे बच्चों की गरिमा, निजता और मानसिक सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन बताया है. NHRC ने एटा के डीएम, एसएसपी के साथ-साथ मेटा इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) के सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ