यूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी

कंपनी ने NTPC और IOCL में से किसी एक के साथ साझेदारी में प्लांट लगाने में रुचि दिखाई है. अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी गुरुवार को प्लांट के लिए स्थान को अंतिम रूप दे सकती है.

IMAGE.jpg (21)

कंपनी गुरुवार को प्लांट के लिए स्थान को अंतिम रूप दे सकती है. (Photo: AI)

उत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक और बड़ा निवेश आने की तैयारी है. जापान के यामानाशी प्रांत की कंपनी कनाडेविया कॉरपोरेशन यूपी में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी ने प्लांट के लिए नोएडा और मथुरा में संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. हालांकि, अंतिम स्थान का चयन अभी नहीं हुआ है. कंपनी जल्द ही यह तय करेगी कि प्लांट किस जगह स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन

यूपीनेडा और IOCL अधिकारियों के साथ हुई बैठक

जापानी कंपनी के प्रतिनिधियों ने बुधवार को लखनऊ स्थित पिकप भवन में इन्वेस्ट यूपी, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण यानी यूपीनेडा और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में निवेश की संभावनाओं के साथ-साथ प्लांट के लिए जमीन, सरकारी सुविधाओं और जरूरी बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

नोएडा और मथुरा में हो सकता है बड़ा निवेश

कंपनी के प्रतिनिधियों ने एक दिन पहले मंगलवार को नोएडा के दादरी स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) के प्लांट का दौरा किया था. इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में भी संभावित निवेश स्थल देखे गए. इसके बाद बुधवार को IOCL के मथुरा अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई.

विज्ञापन

इसमें मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. कंपनी ने NTPC और IOCL में से किसी एक के साथ साझेदारी में प्लांट लगाने में रुचि दिखाई है. अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी गुरुवार को प्लांट के लिए स्थान को अंतिम रूप दे सकती है. इसके बाद चयनित स्थान पर भूखंड आवंटन समेत अन्य प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी.

विज्ञापन

आपको बता दें कि ग्रीन हाइड्रोजन को स्वच्छ ऊर्जा के महत्वपूर्ण विकल्प के तौर पर देखा जाता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में इस परियोजना के आने से राज्य में ग्रीन एनर्जी से जुड़े निवेश, तकनीकी सहयोग और नए औद्योगिक अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, परियोजना का वास्तविक आकार, निवेश राशि और रोजगार से जुड़ी जानकारी स्थान और परियोजना की अंतिम रूपरेखा तय होने के बाद स्पष्ट होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ