नोएडा में बिजली कटौती से मिलेगी राहत, दस एमवीए ट्रांसफार्मर से होगी समस्या दूर

Noida News: सेक्टर-122 के जेजे कॉलोनी में नया 33/11 केवीए का बिजली उपकेंद्र बनाया गया। पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर उपकेंद्र शुरू किया गया। फिर भी ओवर लोड की समस्या खत्म नहीं हो सकी। दस एमवीए ट्रांसफार्मर लगने से 10 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी।

Noida News, power cut, नोएडा न्यूज, नोएडा पावर कट, PVVNL, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम

बिजली कटौती से मिलेगी राहत

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के लोगों को इस गर्मी बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल बिजली विभाग सेक्टर-122 जेजे कॉलोनी स्थित 33/11 केवीए बिजली उपकेंद्र पर चेन्नई से दस एमवीए ट्रांसफार्मर लाकर लगाएगा। इससे उपकेंद्र की क्षमता तीन गुना अधिक हो जाएगी। दस एमवीए ट्रांसफार्मर लगने से दस हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।

बिजली कटौती के साथ ही वोल्टेज की समस्या

Advertisment

बिजली विभाग के मुताबिक, सेक्टर-122 के जेजे कॉलोनी में नया 33/11 केवीए का बिजली उपकेंद्र बनाया गया। पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर उपकेंद्र शुरू किया गया। फिर भी ओवर लोड की समस्या खत्म नहीं हो सकी। इस वजह से भीषण गर्मी में बिजली की मांग में बढ़ोतरी होने की वजह से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के साथ ही वोल्टेज की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए जेजे कॉलोनी के 33/11 केवीए के बिजली उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया। इसके लिए निजी एजेंसी को कार्य सौंप भी दिया गया।

मंगलवार को आएगा ट्रांसफार्मर

बताया जा रहा है कि अब निजी एजेंसी चेन्नई से 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर मंगा रही है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि आगामी मंगलवार तक बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर आ जाएगा। इसके बाद बुधवार या गुरुवार से ट्रांसफार्मर को चार्ज कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इससे क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी।

इन सेक्टरों और गांवों को मिलेगी राहत

नया ट्रांसफार्मर लगने से सेक्टर-122, पीके ब्लॉक, जेजे कॉलोनी, सर्फाबाद, गढ़ी, सेक्टर-118 की सोसायटी, 119 की सोसायटी और सेक्टर-121 की सोसायटी में लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। विद्युत निगम ने दावा किया है कि 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने से इन क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बिजली कटौती की समस्या समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ