शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव

शाहजहांपुर के सूथा गांव स्थित मंदिर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या कर शवों को जला दिया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने एक स्थानीय ग्रामीण को हिरासत में लिया है. प्राथमिक जांच में मंदिर की संपत्ति और कब्जे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, मुख्य संदिग्‍ध फरार है.

Shahjahanpur Sadhu Murder Case, Double Murder in Temple, UP Crime News

शाहजहांपुर के सूथा गांव स्थित मंदिर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या कर शवों को जला दिया गया. Credit: Screengrab

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए साक्ष्य मिटाने के इरादे से दोनों साधुओं के शवों को उनके बिस्तरों पर ही जला दिया. मृतकों की पहचान सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है. सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर सन्न रह गए. दोनों साधुओं के अधजले शव देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने एक स्थानीय ग्रामीण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन थे सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास?

ग्रामीणों के मुताबिक, अजीजगंज मोहल्ले के रहने वाले साधु गोपाल दास कथावाचक थे और 25 साल पहले पत्नी विज्जावति के निधन के बाद से करीब 20 वर्षों से मंदिर की देखरेख कर रहे थे. वहीं, सूथा गांव के ही रहने वाले बिहारी दास अविवाहित थे और 10 साल से मंदिर सेवा में थे. करीब एक महीने पहले ही बिहारी दास, गोपाल दास के शिष्य बने थे और दोनों शिव मंदिर में साथ रह रहे थे. शुरुआती जांच में मंदिर की संपत्ति और उस पर कब्जे का विवाद हत्या की मुख्य वजह बनकर सामने आ रहा है. गांव का ही रहने वाला सुमित सिंह दोनों साधुओं के पास बैठता था. सुमित करीब एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था और मंदिर में ही रहना चाहता था. इसी बात को लेकर साधुओं और उसके बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी.

घटना वाली रात भी मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद

घटना वाली रात भी मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि सुमित आपराधिक और नशेड़ी प्रवृत्ति का है. मंदिर में रोज की तरह साफ-सफाई करने पहुंचे द्रगपाल ने बताया कि वह सुबह 7 बजे जब मंदिर पहुंचा, तो वहां दोनों साधुओं के शव जलते हुए दिखे. उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. सूचना मिलते ही एसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे और खुदागंज पुलिस बल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए. एसपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुमित (35) को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ