क्या Jyoti Malhotra का आतंकवादी संगठन से था कनेक्शन? हिसार पुलिस ने किया खुलासा

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जासूसी के अलावा उनके संपर्क आतंकवादी संगठन से भी थे। इन खबरों पर हिसार पुलिस ने खुलासा किया है।

youtuber jyoti malhotra no links with terrorism pakistan said hisar police

जेल जाएगी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा।

पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप को लेकर चर्चा में आईं ज्योति मल्होत्रा इस वक्त हिसार पुलिस की हिरासत में हैं। वह हरियाणा की रहने वाली हैं, जिन्हें पुलिस ने 16 मई को आईपीसी की धारा 152 और सरकारी गोपनीय अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करते हुए अरेस्ट किया था। पुलिस ज्योति मल्होत्रा से लगातार पूछताछ कर रही है, जिसे लेकर कई बड़े-बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया था कि यूट्यूबर काफी वक्त से संदिग्ध लोगों के संपर्क में थीं। इस बीच चर्चा है कि ज्योति मल्होत्रा का कनेक्शन आतंकवादी संगठन से था। हालांकि इन खबरों पर हिसार पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन

क्या बोली हिसार पुलिस?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिसार पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा के आतंकियों के साथ कनेक्शन की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि यूट्यूबर जानबूझकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (PIO) के साथ संपर्क में थीं लेकिन आतंकवादी गतिविधि या फिर ज्ञात आतंकवादी संगठन के साथ कनेक्शन के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने आगे कहा कि सशस्त्र बलों या उनकी प्लानिंग के बारे में ज्योति मल्होत्रा को नहीं पता था।

विज्ञापन

धर्म बदलने पर दिया रिएक्शन

जाहिर है कि जब से देशद्रोही ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है, उनसे जुड़ी कई अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक खबर ये भी आ रही है कि यूट्यूबर ने धर्म बदलकर पाकिस्तानी एजेंट से शादी कर ली थी। हिसार SP ने इन खबरों को नकारते हुए कहा, ‘हमें अभी तक किसी भी आतंकी गतिविधियों में ज्योति मल्होत्रा की संलिप्तता या आतंकी संगठन से जुड़े होने का कोई सबूत नहीं मिला है।’

विज्ञापन

जांच के लिए भेजे गए फोन, लैपटॉप

हिसार SP ने आगे कहा, ‘हमें कोई भी ऐसे डॉक्यूमेंट्स नहीं मिले हैं जिससे ये पता चल सके कि ज्योति मल्होत्रा धर्म बदलना चाहती थी या फिर किसी पाकिस्तानी एजेंट से शादी करना चाहती है। उसके संपर्क में कुछ पाकिस्तानी खुफिया एजेंट हैं। वह उनके साथ जुड़ी रहीं।’ उन्होंने आगे बताया, ‘ज्योति मल्होत्रा के पास से 3 मोबाइल, एक लैपटॉप, 3 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को जांच के लिए लैब भेजा गया है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ