लवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन

यूपी के मुजफ्फरनगर में 27 सितंबर को किसान प्रवीण उर्फ परविंदर को उसी की पत्नी ने मौत के घाट उतरवा दिया. उसका शव अंबरपुर के जंगल में मिला.

UP Muzzafarnagar Murder case

लवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बेहद हैरान हर देने वाला मामला सामने आया. 27 सितंबर को किसान प्रवीण उर्फ परविंदर को उसी की पत्नी ने मौत के घाट उतरवा दिया. उसका शव अंबरपुर के जंगल में मिला. प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रेखा और उसके प्रेमी विकास समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि रेखा और विकास के बीच अवैध संबंध थे और प्रवीण इसका विरोध करता था. पुलिस का दावा है कि इसी वजह से आरोपियों ने प्रवीण की हत्या की साजिश रची.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

SSP ने बताया कि विकास पहले से ही प्रवीण और उसके परिवार को जानता था. दोस्त होने के नाते वो उनके घर भी आता था. इसी बीच रेखा और विकास करीब आने लगे. पुलिस के मुताबिक, विकास और रेखा ने ये बात कबूल की है कि वो दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रवीण इस रिश्ते के खिलाफ था. यही वजह है कि रेखा और विकास ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. SSP ने बताया कि पूछताछ में रेखा ने कबूला कि उसने पति की हत्या करवाने के लिए 10 लाख रुपये में जमीन तक बेच डाली. इसके बाद विकास ने राजा और कल्याण सिंह को 3-3 लाख रुपये का लालच देकर साजिश में शामिल किया.

मामले की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को प्रवीण मोटरसाइकिल से रायपुर नगला गांव जा रहा था, तभी हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा ने मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. SSP ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और पूछताछ के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब हत्या की साजिश, आरोपियों की भूमिका और घटना में इस्तेमाल हथियार समेत बाकी पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ