गाजियाबाद पुलिस ने 3 मिनट में पहुंचकर आत्महत्या कर रहे युवक की बचाई जान, हर तरफ हो रही तारीफ

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर रहे एक युवक को तीन मिनट में पहुंचकर उसकी जान बचा ली। पुलिस ने फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी पुलिस की तारीफ हो रही है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Police, Weather Updates, Today's Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, बारिश से गिरा मकान, दबकर मौत

गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने की एक सूचना पर तीन मिनट में मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ली। इस दौरान पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर गए और फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में युवक के परिजनों और पुलिस के आला अधिकारियों ने जान बचाने वाली टीम को सम्मानित किया है वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की तारीफ हो रही है।

तीन मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना पीआरवी पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने घर में पारिवारिक के बाद खुद को कमरें में बंद कर लिया है और फांसी लगा ली है। इस सूचना पर पीआरवी पर तैनात ड्राइवर जितेन्द्र, दरोगा सोनू बालियान, सिपाही पंकज और प्रवीन तुरंत मौके की ओर रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस टीम मात्र तीन मिनट में मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

पुलिस टीम को किया सम्मानित

जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर पहुंचकर फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारकर तुरंत उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक को सही समय पर उपचार मिलने के कारण उसकी जान बच गई। वहीं इस मामले में युवक के परिजनों और पुलिस के आला अधिकारियों ने पीआरवी पर तैनात पुलिस टीम को सम्मानित किया है और युवक के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ