Sukhdev Singh Gogamedi Murder: क्रॉस फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, हमलावर को एक झटके में कर दिया ढेर

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Cross Firing CCTV: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर हुई क्रॉस फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: karni sena president house cross firing CCTV footage attacker killed

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: karni sena president house cross firing CCTV footage attacker killed

विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, जयपुर:

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Cross Firing CCTV: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को उनके घर में गोलियों से भून दिया गया। जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके घर में मंगलवार सुबह ये घटना घटी। इस हमले के बाद जहां गोगामेड़ी की मौत हो गई तो वहीं एक हमलावर भी क्रॉस फायरिंग में ढेर हो गया। जबकि दो हमलावर भागने में सफल रहे।

विज्ञापन

गोगामेड़ी के घर हुई क्रॉस फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि जैसे ही हमलावर भागने लगे, अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घर में उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने भी अपनी बंदूकों से फायरिंग कर दी। एक हमलावर घर के आंगन में खड़ा रह गया। जिस पर गोलियां बरसाईं गईं तो वह एक झटके में ढेर हो गया।

स्कूटी से भागे दो लोग

वहीं इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि दो लोग तेजी से भागते हुए सड़क की ओर आते हैं। वह रास्ते में आई एक कार को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन ड्राइवर स्पीड बढ़ाकर भाग जाता है। इसके बाद वे एक स्कूटी सवार को रोकते हैं और उससे भाग जाते हैं। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा ने गोगामेड़ी पर गैंग के खिलाफ काम करने की बात कही है।

विज्ञापन

सुनियोजत साजिश के तहत हुई हत्या

इधर, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर के ठीक सामने एक स्कॉर्पियो भी खड़ी नजर आई। RJ 14 TE 7034 नंबर की जयपुर रजिस्ट्रेशन के गाड़ी है। इस गाड़ी में शराब की बोतल मिलने की जानकारी सामने आई है। एक गिलास भी नजर आया है। यानी हमलावर एक सुनियोजत साजिश के तहत ही शराब पीकर गोगामेड़ी से मिलने उनके घर आए थे।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

अब इस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके असली मालिक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन हमलावर इस स्कॉर्पियो में बैठकर आए थे, लेकिन एक हमलावर की क्रॉस फायरिंग में मौत हो गई। इसके बाद बाकी दो हमलावर स्कूटी से फरार हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ