पार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार

सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी भाजपा को नगरपालिका चेयरमैन का पद नहीं मिल पाया. इतना ही नहीं, हैरान करने वाली बात तो यह है कि चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला.

Rajasthan Municipality Election, Rajasthan nagar Nikay Chunav, Mundwa Municipality, Nagaur election, Rajasthan urban local body election, Geeta Devi, Alka Devi Kandoi, Ghanshyam Sadawat Vicky, Congress RLP alliance, rajasthan chairperson election

25 सदस्यों वाली मुंडवा नगरपालिका के चुनाव में भाजपा को एक भी वोट नहीं मिला. ( Image - ANI)

विज्ञापन

राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव हाल ही हुए हैं. इस बीच नागौर जिले में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा को एक अजीब हार का सामना करना पड़ा. नागौर की मुंडवा नगरपालिका में भाजपा ने पार्षदों की 25 में से 10 सीटें जीती थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी. सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी भाजपा को नगरपालिका चेयरमैन का पद नहीं मिल पाया. इतना ही नहीं, हैरान करने वाली बात तो यह है कि चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला.

किसे मिले कितने वोट?

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की उम्मीदवार अलका देवी कंडोई को 13 वोटों के साथ जीत मिली है. अलका देवी को कांग्रेस का समर्थन था. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार घनश्याम सदावत को सिर्फ एक वोट से हराया. सदावत ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था क्योंकि भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. वहीं, भाजपा की उम्मीदवार गीता देवी को शून्य वोट मिले.

विज्ञापन

हैरान करने वाली बात यह है कि 25 सदस्यों वाली मुंडवा नगरपालिका के चुनाव में भाजपा ने 10 वार्ड, RLP ने सात, कांग्रेस ने तीन और निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच वार्ड जीते थे, लेकिन फिर भी भाजपा उम्मीदवार को एक भी वोट कैसे नहीं मिला.

चेयरमैन पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने आरएलपी से हाथ मिला लिया था और अलका देवी कंडोई को अपना समर्थन दे दिया. कांग्रेस के तीन पार्षद थे और आरएलपी के सात. ऐसे में दोनों पार्टियों के कुल पार्षदों की संख्या 10 हो गई. हालांकि, कंडोई को कांग्रेस और आरएलपी पार्षदों की संख्या से से तीन ज्यादा 13 वोट मिले. वहीं, उनके सामने खड़े निर्दलीय उम्मीदवार घनश्याम सदावत को 13 वोट मिले. इस तरह आरएलपी उम्मीदवार सिर्फ एक वोट से चेयरपर्सन का चुनाव जीतने में कामयाब रहा.

विज्ञापन

निर्दलीय ने किया खेला?

सदावत इससे पहले भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं. इसके अलावा राजस्थान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा के पर्सनल एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे. भाजपा ने चेयरपर्सन पद के लिए गीता देवी को उम्मीदवार बना दिया. इसके बाद सदावत निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतर गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ