लव मैरिज से नाराज थी फैमिली, बेटी को ही करवाया किडनैप; कार से भागते हुए एक्सिडेंट में 6 लोग जख्मी

जब युवती को कार में लेकर ये चार लोग भाग रहे थे तो कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी. तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते उनकी कार कई अन्य गाड़ियों से टकरा गई.

Bengaluru, Bengaluru kidnapping, Bengaluru Kidnapping case, Bengaluru news, Daughter Kidnaps, Rajasthan Family, Bengaluru accident

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. (Image - Viral Video Screengrab)

बेंगलुरु में राजस्थान की रहने वाली 21 साल की एक युवती के परिवार वालों ने चार लोगों को भेजकर उसे किडनैप करवा लिया. युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 23 साल के एक युवक से शादी कर ली थी. राजस्थान के मेलवास गांव की रहने वाली पूजा ने नौ महीने पहले ओम प्रकाश से शादी कर ली थी. बाद में ये लोग राजस्थान से भागकर बेंगलुरु आए और अग्रहारा दशरहल्ली में रहने लगे. युवती को जिस कार में किडनैप करके ले जा रहे थे, वह एक सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में छह लोग जख्मी हो गए.

विज्ञापन

नाराज था परिवार

पुलिस के मुताबिक, पूजा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे. परिवार को जब जानकारी मिली कि उनकी बेटी पति के साथ बेंगलुरु में रह रही है तो उन्होंने बेटी को लाने के लिए चार लोगों को बेंगलुरु भेजा था. ये चार लोग युवती का एड्रेस लेकर बेंगलुरु पहुंच गए. आरोपियों ने वहां पहुंचकर युवती को उसके घर से उठाया और कार में लेकर भागने लगे.

विज्ञापन

भागते वक्त हुआ सड़क हादसा

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब युवती को कार में लेकर ये चार लोग भाग रहे थे तो कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी. तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते उनकी कार कई अन्य गाड़ियों से टकरा गई. इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए. इसके बाद लोगों ने कार का पीछा किया और आरोपियों को पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपियों को कार से बाहर खींचते हुए देखा जा सकता है. लोगों ने कार में बैठे उन लोगों की पिटाई भी की.

विज्ञापन

तीन आरोपी अरेस्ट, एक फरार

आरोपियों की पहचान राकेश, करण और अयान के तौर पर हुई है. ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है. कार सद्दाम नाम का आरोपी चल रहा था, वह मौके से भाग गया था. पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

हादसे में पृथ्वीराज, यशिका, अमूल, मणि, जयलक्ष्मी और संतोष नाम के लोग जख्मी हो गए. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जयलक्ष्मी के सिर में चोट आई है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ