PTI
Read More
---विज्ञापन---
राजस्थान में एक नए मौसमी सिस्टम के असर से कई जिलों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में बारिश आज भी जारी रह सकती है. हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश होने का काम चांस है.
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में डूंगरपुर, सलूम्बर और उदयपुर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सिरोही और टोंक में भी भारी बारिश हुई. इसके अलावा बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, बारां, दौसा, धौलपुर, जयपुर, ब्यावर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, सिरोही, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, फलोदी, जोधपुर और पाली में हल्की से थोड़ी मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर के आसपुर में 200 मिलीमीटर दर्ज की गई.
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 18 सितंबर को भी जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 20 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 सितंबर से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 19 सितंबर के आसपास बारिश कम होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य में मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।