---विज्ञापन---

Sukhdev Singh Gogamedi: कपड़े की दुकान पर काम करने वाले ने की करणी सेना अध्यक्ष की हत्या, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान

Sukhdev Singh Gogamedi Karni Sena Murder: हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है।

---विज्ञापन---

Sukhdev Singh Gogamedi Karni Sena Murder: राजस्थान में चुनाव के परिणाम सामने आते ही बड़ी वारदात घटी। मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके घर में घटी इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वह सोफे पर आराम से बैठे थे, लेकिन इसके बाद तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर घायल अवस्था में गोगामेड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है।

कपड़े की दुकान पर काम करता था हमलावर

जानकारी के अनुसार, एक हमलावर नवीन सिंह शेखावत जयपुर के शाहपुरा का रहने वाला था। वह कपड़े की दुकान में काम करता था। क्रॉस फायरिंग में उसकी मौत हो गई है। जबकि दो हमलावर स्कूटी से फरार हो गए। कहा जा रहा है कि गोगामेड़ी उन्हें पहले से ही जानते थे। सीसीटीवी फुटेज से भी यही अंदाजा लग रहा है कि गोगामेड़ी हमलावरों से पहले से ही परिचित थे।

---विज्ञापन---

रोहित गोदारा ने ली हमले की जिम्मेदारी 

इधर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गोगामेड़ी को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बारे में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी। रोहित गोदारा दुबई में रहकर लॉरेंस गैंग के लिए काम करता है। इस बीच रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम से एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उसने लिखा है कि यह हत्या हमने करवाई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

News24 Whatsapp Channel

गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के चर्चित राजपूत नेता थे। उन्होंने पद्मावत फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मार दिया था। इसके साथ ही जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में एकता कपूर के ऊपर बोतल फेंकने वाली घटना में भी करणी सेना का नाम सामने आया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन थे करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी गोली मारकर कर दी गई है हत्या

First published on: Dec 05, 2023 05:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola