Kal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट

Tomorrow Weather 19 September 2026: मौसम विभाग (IMD) ने 19 सितंबर को यूपी और बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और कई इलाकों में बिजली गिरने व ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.

Kal ka Mausam 19 September 2026, Weather Forecast and Warnings, Kal ka Mausam, kal kaisa rhega mausam, Weather Update 19 September, IMD Rain Alert, Weather forecast for tomorrow September 19

मौसम विभाग (IMD) ने 19 सितंबर को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. file Photo

Tomorrow Weather 19 September 2026: देशभर में मॉनसून अब विदाई की दहलीज पर है, लेकिन कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, कल यानी 19 सितंबर को देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की रफ्तार अब धीमी हो चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर को दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

किन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा रहेगा. कई मैदानी इलाकों में तेज आंधी से पेड़ों और फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है. इसके साथ ही 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन

राजस्थान में भारी बारिश, विदाई की भी तैयारी

राजस्थान में बने नए मौसमी तंत्र के चलते कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. 21 सितंबर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क होने लगेगा.

यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

  • उत्तर प्रदेश: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, गोरखपुर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में 19 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं.
  • बिहार: पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत अधिकांश हिस्सों में 55-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति बन सकती है. बिहार में 24 सितंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. कल कई जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है.
  • पश्चिम बंगाल: कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्य

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्सों में 23 सितंबर तक बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा, किसानों को सलाह

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चेतावनी दी गई है. पूर्वी भारत के हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसानों और मछुआरों को खुले मैदानों तथा जलस्रोतों से दूर सुरक्षित जगहों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ