Kal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट

Tomorrow Weather 18 September 2026: मौसम विभाग ने अगले 16 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. यूपी, बिहार सहित कई इलाकों में 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और ओले गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को देखते हुए लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

Kal ka Mausam 18 September 2026, Weather Forecast and Warnings, Kal ka Mausam, kal kaisa rhega mausam, Weather Update 18 September, IMD Rain Alert, Weather forecast for tomorrow September 18

Tomorrow Weather 18 September 2026: देश में मानसून की तूफानी रफ्तार के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 18 सितंबर के लिए गंभीर अलर्ट जारी किया है. अगले 16 घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 21 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाओं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वोत्तर असम के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है. उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

पहाड़ों पर अलर्ट, मैदानी इलाकों में भारी बारिश

18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश की संभावना है. मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब में भी गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान में 18 सितंबर के दौरान छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान के आसार बने हुए हैं.

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वोत्तर के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार हैं.

18 सितंबर के लिए IMD का राज्यवार मुख्य अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर: IMD दिल्ली रीजनल बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज बारिश की संभावना नहीं है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और मौसम मुख्य रूप से साफ व शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (UP): मौसम विभाग ने मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), सहारनपुर, झांसी, ललितपुर, अयोध्या और प्रयागराज सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. लखनऊ का तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

बिहार: पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और सीमांचल के इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है. सिवान जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के इलाकों में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं.

विज्ञापन

पश्चिम और दक्षिण भारत: गुजरात के क्षेत्रों, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं तमिलनाडु, केरल, और पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

मध्य प्रदेश: पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर व्यापक बारिश का अनुमान है. इसके बाद 19 से 23 सितंबर के दौरान छिटपुट जगहों पर बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 से 23 सितंबर तक रुक-रुक कर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गांगेय पश्चिम बंगाल में 18 से 20 सितंबर और फिर 23 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी. ओडिशा की बात करें तो 17 और 18 सितंबर के अलावा 23 सितंबर को छिटपुट इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि 21 से 23 सितंबर के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधि तेज रहेगी.

  • पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश का अनुमान है.
  • राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, जैसलमेर और बाड़मेर में 50 किमी की रफ्तार से तेज झोंकों के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. जयपुर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
  • जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, जम्मू, बारामूला और अनंतनाग में 60 किमी की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की संभावना है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा.
  • उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश समेत 10 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की हवा के साथ तेज बारिश की चेतावनी है. देहरादून में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक गिर सकता है.
  • हिमाचल प्रदेश: मनाली, शिमला, मंडी और कांगड़ा समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की आंधी का अलर्ट है. मनाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस होगी.
  • झारखंड: रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में 60 से 65 किमी प्रति घंटे की आंधी और तेज बारिश का अलर्ट है.
  • विदर्भ: विदर्भ में 18 से 21 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा, जबकि 22 और 23 सितंबर को कई इलाकों में तेज व व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है.
  • छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर को छिटपुट बारिश के बाद 18 से 23 सितंबर के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में जोरदार बारिश होगी. मौसम विभाग ने विशेष रूप से 20 से 23 सितंबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
  • अरुणाचल प्रदेश: 18 सितंबर को गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है. इसके बाद 18 से 23 सितंबर के बीच छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी.
  • असम और मेघालय: 19 से 21 सितंबर के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, 18 से 21 सितंबर तक गरज-चमक और बिजली कड़कने की स्थिति बनी रहेगी.
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: इन राज्यों में 19 सितंबर को व्यापक और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 18 से 19 सितंबर तक बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ