सिलेंडर बना आग का गोला, युवक ने दिखाई हिम्मत और टल गया बड़ा हादसा

होली के दिन जब पूरा देश रंगों में सराबोर था, तभी जयपुर में एक बड़ा हादसा टल गया। फागी में एक गैस सिलेंडर अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे कई लोगों की जान जा सकती थी। हालांकि एक युवक ने इस हादसे को होने से रोक लिया।

Rajasthan Jaipur Cylinder Blast
विज्ञापन

Rajasthan Jaipur Cylinder Blast: राजस्थान की राजधानी जयपुर में होली के दिन एक बड़ा हादसा टल गया। खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि बुझने का नाम नहीं ले रही थी। सिलेंडर फटने के डर से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तभी एक शख्स ने हिम्मत जुटाई और डंडे से सिलेंडर को खींचकर घर के बाहर ले गया। इससे गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।

किचन में खाना बना रही थी महिला

यह मामला जयपुर के फागी का है। शुक्रवार को पूरे गांव में धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। होली खेलने के बाद महिला किचन में खाना बनाने पहुंची। शाम के तकरीबन 5 बज रहे थे। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। महिला अपनी जान बचाते हुए किचन से बाहर आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तभी गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। सभी ने सिलेंडर पर गीला कपड़ा फेंका, मगर आग नहीं बुझी।

विज्ञापन

नहीं बुझी आग

गैस सिलेंडर में लगी आग धीरे-धीरे और तेज हो गई। आग पर काबू पाना लगभग नामुमकिन लग रहा था। आग बुझाने की कोशिश में लगे एक शख्स का हाथ भी झुलस गया। ऐसे में गांव के सरपंच को मामले की सूचना दी गई और सरपंच ने नगर निगम के कर्मचारी कानाराम को फोन किया।

विज्ञापन

ऐसे बची जान

कानाराम जयपुर नगर निगम में काम करते हैं और होली की छुट्टी पर घर आए थे। कानाराम फौरन मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। कानाराम ने एक बड़े डंडे को सिलेंडर में फंसाया और उसे खींचते हुए घर के बाहर ले गए। सिलेंडर से लगातार तेज लपटें उठ रही थीं। हालांकि कानाराम ने सभी की जान बचा ली। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कानाराम के हाथ जल गए। मगर इस बहादुरी के लिए कानाराम की काफी सराहना हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ