बेंगलुरु में महिला पर शर्मनाक टिप्पणी, आपस में भिड़े नशे में धुत लोग, 3 की मौत

Bengaluru News : बेंगलुरु में बिहार के एक ही गांव के 6 मजदूरों के बीच मारपीट हो गई। ये लोग नशे में धुत थे। इस लड़ाई में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Bengaluru crime

बेंगलुरु में तीन की मौत।

विज्ञापन

Bengaluru News : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महिला पर शर्मनाक टिप्पणी पर हिंसक झड़प हुई। नशे में धुत लोग आपस में ही भिड़ गए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु के उपनगरीय क्षेत्र में नशे में धुत एक ग्रुप होली मिलन समारोह मना रहा था। इस ग्रुप में 6 लोग शामिल थे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने एक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे उनमें आपस में बहस शुरू हो गई और कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। सभी 6 लोग आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से हमले कर दिए। इस हमले में 3 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए तीन शव

स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीन शव बरामद किए। पहला शव अपार्टमेंट के रास्ते से बरामद किया गया, दूसरा एक कमरे के अंदर और तीसरा अपार्टमेंट के बाहर पाया गया। पुलिस ने दो शवों की पहचान कर ली, जिनका नाम अनसू (22) और राधेश्याम (23) है। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई।

बिहार के एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी मजदूर

इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बिहार के एक ही गांव के 6 मजदूरों के बीच मारपीट हुई। एक निर्माणाधीन इमारत में पार्टी के दौरान महिला पर टिप्पणी के बाद बहस हुई और फिर उनमें जमकर मारपीट हुई। उन्होंने लड़ाई में लाठियों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ