CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख

राजस्थान के झुंझुनूं में लग्जरी कार के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने वाला शातिर रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार हो गया है. फरार चल रहा आरोपी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के मंच पर नजर आया था. पीड़ित बिजनेसमैन ने वीडियो में चेहरा पहचानकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया.

Defender car fraud case, Jhunjhunu police action, Ramchandra arrested in Noida

राजस्थान के झुंझुनूं में लग्जरी कार के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने वाला शातिर रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार हो गया है. CREDIT: SCREENGRAB(X: BefittingFacts)

लग्जरी गाड़ी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने और फरार होने वाले शातिर ठग को झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान रामचंद्र पुत्र प्रेमलाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है. वह झुंझुनूं के एक कारोबारी से 17 लाख रुपये ऐंठकर लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. आखिरकार उसकी एक गलती ने उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
जानकारी के अनुसार, आरोपी रामचंद्र नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ‘AVYAAN Automotive Pvt. Ltd.’ नाम से एक कंपनी चलाता था. इस कंपनी के जरिए वह नई और पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता था. इसी दौरान उसने झुंझुनूं के बिजनेसमैन साजिद दीवान से संपर्क साधा और उन्हें ‘रेंज रोवर डिफेंडर-130’ गाड़ी दिलाने का सौदा तय किया. गाड़ी के सौदे के नाम पर उसने साजिद से करीब 17 लाख रुपये एडवांस ले लिए. रकम हाथ में आते ही रामचंद्र गाड़ी देने से मुकर गया और फरार हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

ठिकाने बदल रहा था, जंतर-मंतर के मंच पर खुला राज

रुपये हड़पने के बाद आरोपी लगातार दिल्ली और नोएडा में अपने ठिकाने बदल-बदलकर छिप रहा था. राजस्थान पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. इसी बीच नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन हुआ. इस आंदोलन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें आरोपी रामचंद्र सीधे मंच पर बैठा दिखाई दिया. पीड़ित साजिद दीवान की नजर जब इन तस्वीरों और वीडियो पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आरोपी को पहचान लिया और बिना देर किए झुंझुनूं पुलिस को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने जाल बिछाकर नोएडा से दबोचा

पीड़ित से पुख्ता जानकारी मिलते ही झुंझुनूं कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से जाल बिछाया और आरोपी रामचंद्र को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फिलहाल आरोपी से जुड़े बैंक खातों, कंपनी के दस्तावेजों और अन्य कागजातों की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने इस तरह से अन्य लोगों को तो अपना शिकार नहीं बनाया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ