BJP Candidates List Rajasthan Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 10 सीटों पर नए चेहरे को मौका देने का फैसला किया गया है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को फिर से चित्तौड़गढ़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बीकानेर, दुष्यन्त सिंह को झालावाड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को बाड़मेर से फिर से मौका मिल सकता है। वहीं, जयपुर शहर से आरसी बोहरा फिर से मैदान में उतर सकते हैं।
नए चेहरों में किसे मिलेगा मौका?
नए चेहरे में राजेंद्र राठौड़ को राज समंद, सतीश पूनिया को अजमेर या जयपुर ग्रामीण से मौका मिल सकता है। वहीं, राखी राठौड़ भी जयपुर ग्रामीण से रेस में हैं। बांसवाड़ा डूंगरपुर सीट पर कांग्रेस से आए महेंद्रजीत मालवीय को टिकट मिल सकता है। उदयपुर, भरतपुर, बांसवाड़ा डुंगरपुर, दौसा, सिरोही, अजमेर, जयपुर ग्रामीण, राजसमंद, झुंझुनूं, अलवर और टोंक-सवाई माधोपुर सीट से पार्टी इस बार नए चेहरे लड़ाने का निर्णय लिया है।
155 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल
बता दें कि, गुरुवार को दिल्ली मुख्यालय पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हुए थे। इस दौरान 155 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर सहमति बनी। माना जा रहा है कि बीजेपी एक या दो दिन में अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, संगठन महासचिव बी एल संतोष, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य प्रभारी, राज्य सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बड़े प्लान की तैयारी में बीजेपी, 4 या 5 सांसदों का कट सकता है टिकट
तेलंगाना-असम की लोकसभा सीटों पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना में जल्द ही 4 या 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा सकता है। जिन नेताओं को टिकट दिया जा सकता है, उसमें जी किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार और अरविंद धर्मपुरी का नाम शामिल है। इसके अलावा, बैठक में असम की सीटों पर भी चर्चा हुई है। बीजेपी की यहां 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, रामेश्वर तेली को राज्यसभा भेजा जा सकता है। बैठक में जम्मू-कश्मीर पर भी चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: MVA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बनी बात, जानें कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
21 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines