---विज्ञापन---

देश angle-right

Lok Sabha Election 2024: भाजपा किस राज्य में कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव? पूरा प्लान आया सामने

Lok Sabha Election 2024 BJP Seat Sharing Plan: भाजपा ने NDA के सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल कर लिया है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम और हरियाणा में भाजपा खुद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सहयोगी दलों को कितनी सीटें देगी? भाजपा की कोर कमेटी की बैठकों में इसका फैसला करके ऐलान कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 BJP Seat Sharing Plan: आजकल भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। 2 दिन से दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक चल रही है। इसमें NDA के सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने उत्तर प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड और हरियाणा में सहयोग दलों के साथ सीट शेयरिंग पर फैसला ले लिया है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हरियाणा, छत्तीसगढ़, असम में सीट शेयरिंग फॉर्मूला

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में भाजपा सभी 10 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। झारखंड में 14 में से 13 सीटों पर भाजपा खुद चुनाव लड़गी। आजसू को एक सीट दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने 4 मौजूदा सांसदों का टिकट काटेगी। अभी 6 सांसद हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले 9 सांसद थे, जिनमें से 3 सांसदों को भाजपा ने विधानसभा चुनाव के रण में उतारा था।

वहीं असम की बात करें तो भाजपा ने प्रदेश की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 3 सीटें असम गण परिषद और UPPL को देने का प्लान बनाया है। 11 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी।

---विज्ञापन---

 

उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसा रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश में भाजपा 74 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 6 सीटें NDA के सहयोगी दलों को देगी। सूत्रों के मुताबिक, 2 लोकसभा सीटें जयंत चौधरी की पार्टी रालोद को दी जाएंगी। अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल को 2 सीटें दी जाएंगी। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा को एक और संजय निषाद की निषाद पार्टी को एक सीट दी जाएगी। जयंत चौधरी को बिजनौर-बागपत-मथुरा इन तीनों में से 2 सीटें मिलने की संभावना है। अपना दल को प्रतापगढ़-मिर्जापुर की सीटें मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Mar 01, 2024 01:25 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola