---विज्ञापन---

राष्ट्रीय करणी और श्री राजपूत सेना में क्या है विवाद की असली वजह?

Rashtriya Karni Sena And Shri Rajput Sena: श्री राजपूत सेना और करणी सेना के प्रमुखों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। शुक्रवार को हुए हमले में महिपाल सिंह मकराना बुरी तरह घायल हो गए उन्हें हाॅस्प्टिल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

Dispute Between Rashtriya Karni Sena And Shri Rajput Sena: राजस्थान में राजपूत नेताओं का विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। शुक्रवार रात को राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत सेना के महिपाल मकराना के बीच झड़प हो गई। विवाद में महिपाल मकराना घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी के आरोप लगाए हैं। मामले में अभी तक पुलिस ने 4 आरोपियों कोे पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार विवाद की असली वजह वर्चस्व की लड़ाई है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से ही राष्ट्रीय करणी सेना पर आधिपत्य को लेकर शिव सिंह शेखावत और महिपाल मकराना के बीच विवाद है। जिसमें महिपाल मकराना घायल हो गए। उनके साथियों ने उनको इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः BJP के वरिष्ठ नेता यासीन खान कौन? जिनकी पीट-पीट कर हत्या, विधायक बालकनाथ के करीबी थे

शिव सिंह शेखावत ने लगाया ये आरोप

शिव सिंह शेखावत ने कहा कि पहले राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद सिंह शेखावत को महिपाल मकराना ने कहा कि शिव सिंह को ये कर दूंगा वो कर दूंगा। इसके बाद 9 जून को मेरे पास पाकिस्तान नंबर से धमकी भरा फोन आता है। धमकी के बाद से ही मैंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इसके बाद इन लोगों ने मुझ पर हमला करने के लिए राजपूत आदमी भेजा। शिव सिंह शेखावत के अनुसार कोर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बाढियावास का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाकर हम लोग मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह के साथ सुशांत सिंह राजपूत की आवाज उठाने की प्लानिंग कर रहे थे। इस दौरान 4 लोग मेरे कार्यालय में आए और कहा कि शिव सिंह से मिलना है।

---विज्ञापन---

सब कुछ प्लानिंग से किया

वहीं हमले के बाद महिपाल मकराना की पत्नी ने कहा कि इनको धोखे से बुलाकर मारा गया है। उनको पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से ही 40 लोग बुला रखे थे। उन्हें बुरी तरीके से मारा गया है। उन्होंने मुझे बताया कि धोखे से मारा है। वर्षा ने कहा कि फायरिंग शिव सिंह की ओर से हुई है। जबकि शिव सिंह फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। मेरे पति महिपाल मकराना ने कुछ नहीं किया है।

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग, गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद मिली थी धमकी

---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2024 08:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola