BJP के वरिष्ठ नेता यासीन खान कौन? जिनकी पीट-पीट कर हत्या, विधायक बालकनाथ के करीबी थे

BJP leader Murdered: अलवर के बीजेपी नेता और भाजपा अल्पंख्यक मोर्चा के सदस्य यासीन खान की कोटपुतली बहरोड़ के पास बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके साथ बीजेपी के दो अन्य नेता भी थे लेकिन वे उनकी मदद नहीं कर पाए।

BJP Leader Yasin Khan Murder

बाबा बालकनाथ के साथ यासीन खान

BJP leader Yasin Khan: राजस्थान के अलवर में बीजेपी नेता यासीन खान की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने यासीन खान पर कुल्हाड़ी, सरियों और डंडे से हमला किया था। जयपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऐसे में आइये जानते हैं यासीन खान कौन जिनकी पीट-पीटकर बेरहमी से की गई हत्या।

विज्ञापन

यासीन खान अलवर जिले के मुंगस्का गांव के रहने वाले थे। उनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। वे पिछले 20 साल से बीजेपी से जुड़े हुए थे। इसके अलावा वे भाजपा में भी कई अन्य पदों पर रहे। इसके अलावा वे पूर्व सांसद और विधायक बाबा बालकनाथ के सबसे करीबी नेताओं में आते हैं।

विज्ञापन

साथियों की कनपटी पर तानी बंदूक

जानकारी के अनुसार यासीन खान पर यह हमला आपसी रंजिश के कारण हुआ है। हमलावरों पहले यासीन की गाड़ी को रोका और बंदूक दिखा कर बाहर निकाला। उसके बाद उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। उनके साथ गाड़ी में चल रहे बीजेपी प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने कहा कि बदमाशों ने गुरुवार शाम 6 बजे कोटपुतली बहरोड के नारायणपुर थाना क्षेत्र विजयपुरा गांव के रास्ते में पहुंचे थे। यासीन पर हमला किया। इस दौरान वे और उनके मित्र परमेंद्र शर्मा भी गाड़ी में ही थे। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी थी। ताकि वे यासीन का बचाव नहीं कर पाए।

विज्ञापन

2023 के भतीजे यासीन पर भी हुआ था हमला

मामले में एसपी आनंद शर्मा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने यासीन पर कुल्हाड़ी और राॅड से हमला बोला था। उसके हाथ पैर और कमर भी तोड़ दिए थे। एसपी ने बताया कि सभी आरोपी अलवर के रहने वाले हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार है लेकिन सालों से दोनों परिवारों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बता दें कि इससे पहले 2023 में यासीन के भतीजे पर भी हमला हुआ था। इस घटना में उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ