---विज्ञापन---

राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग, गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद मिली थी धमकी

Rajasthan News : राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले चारों आरोपियों को दबोच लिया। दो गुटों के बीच विवाद से यह मामला जुड़ा हुआ है।

---विज्ञापन---

Rajasthan News : राजस्थान में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर जानलेवा हमला किया गया। कुछ लोगों ने शुक्रवार को अचानक से फायरिंग कर दी, लेकिन शेखावत बाल-बाल बच गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिव सिंह शेखावत ने श्री राजपूत सेना के महिपाल सिंह मकराना पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद शेखावत को जान से मारने की धमकी मिली थी।

शेखावत का दफ्तर के दफ्तर पर हुई नोकझोंक

---विज्ञापन---

पहले से राष्ट्रीय करणी सेवा और श्री राजपूत सेना के बीच विवाद चल रहा है। जयपुर के चित्रकूट इलाके में शिव सिंह शेखावत का दफ्तर है, जहां शेखावत एवं महिपाल सिंह मकराना आमने-सामने आ गए और दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच विवाद के बाद गोलियां चलीं।

यह भी पढे़ं : SpiceJet की महिला कर्मी ने CISF के अधिकारी को मारा थप्पड़, एयरलाइन ने लगाया बड़ा आरोप, देखें Video

---विज्ञापन---

पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

इस घटना के बाद शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : लेडी टीचर के सिर पर इस कदर हावी हुई शराब, कॉलर से पकड़ प्रिंसिपल को किया स्कूल से बाहर

राजपूत नेताओं में हुआ था विवाद

---विज्ञापन---

शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना दोनों राजपूत नेता हैं। पुलिस ने शेखावत के दफ्तर में लगे सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया। विवाद के दौरान गोली किसने चलाई? इसकी भी जांच पड़ताल चल रही है। हालांकि, ये भी चर्चा है कि शिव सिंह शेखावत के गनमैन ने हमला किया था, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है।

First published on: Jul 12, 2024 10:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola