सीएम गहलोत का संवेदनशील फैसला, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाएंगे दिवाली

CM Gehlot will celebrate Diwali with children

सीएम गहलोत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाएंगे दिवाली

विज्ञापन

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मनाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भर से करीब 200 से अनाथ बच्चों को शुक्रवार को जयपुर बुलाया है, जहां शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अनाथ बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे और उनके साथ लंच करेंगे। साथ ही उनसे बातचीत करके उनके हालचाल भी जानेंगे। सीएम गहलोत के इस संवेदनशील फैसले हर कोई तारीफ कर रहा है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ” कोविड के कारण हमारे प्रदेश के कई युगल (पति-पत्नी) दुनिया को अलविदा कह गए। उन सभी के बच्चों का ख्याल रखना राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। कल 21 अक्टूबर को हमारे सभी बच्चे मुख्यमंत्री आवास पर हमारे साथ दिवाली मनाने आ रहे हैं। मुझे इन सभी बच्चों से मिलकर दिवाली मनाने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री गहलोत अनाथ बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे और मिठाई और गिफ्ट भी देंगे। इस दौरान सीएम अनाथ हुए बच्चों से उनकी पढ़ाई- लिखाई के बारे में भी जानेंगे।

विज्ञापन

बताया जाता है कि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से तमाम जिलों के कलेक्टर्स को पहले ही इस बारे में निर्देश दिए गए थे कि वो अपने-अपने जिलों में अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री के साथ दिवाली कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आमंत्रित करें, इसके साथ ही बच्चों के केयरटेकर को भी दिवाली कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, बाल आयोग के चेयरमैन संगीता बेनीवाल और महिला आयोग की चेयरमैन रेहाना रियाज सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ