PM Modi Uttarakhand Visit: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दौरे पर पीएम मोदी, 3400 करोड़ रुपये के परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

PM MODI

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिवाली से पहले आज से दो दिनों के दो दिनों से उत्तराखंड दौरे हैं। अपने इस दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बाबा केदारनाथ (Kedarnath) धाम पहुंचे हुए हैं और पूजा अर्चाना कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1583295257550413825?s=20&t=oT7XUqM_3jOiUs1M01zILg

विज्ञापन

केदारनाथ धाम में करीब ढाई घंटे रुकने बाद  प्रधानमंत्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1583293898314887168?s=20&t=oT7XUqM_3jOiUs1M01zILg

विज्ञापन

आपको बता दें कि दरअसल, हर साल कपाट बंद होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड आते हैं और हर साल की तरह इस बार भी वह बाबा केदार के दर्शन करने के बाद दुग्ध अभिषेक और जलाभिषेक करने के साथ पूजा अर्चना करेंगे।

 इसके बाद वो 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे जहां छोटी दिवाली के अवसर पर आयोजित दिपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दीपावली के दिन 24 अक्टूबर भी हर साल की तरह पीएम सैनिकों के बीच ही त्योहार मनाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी पिछले आठ साल से सैनिकों के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ