---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

कांग्रेस नेता के ‘गीता में जिहाद’ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- हिंदुओं से ये नफरत संयोग नहीं प्रयोग

Shivraj Patil: कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के ‘गीता में जिहाद’ वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। पूनावाला ने कहा कि हिंदुओं से ये नफरत संयोग नहीं प्रयोग है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल ने अपने हालिया दावे से विवाद खड़ा […]

---विज्ञापन---

Shivraj Patil: कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के ‘गीता में जिहाद’ वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। पूनावाला ने कहा कि हिंदुओं से ये नफरत संयोग नहीं प्रयोग है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल ने अपने हालिया दावे से विवाद खड़ा कर दिया है कि ‘जिहाद’ की अवधारणा का उल्लेख न केवल कुरान में बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी मिलता है।

कांग्रेस नेता के इस बयान पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल के बाद कांग्रेस के शिवराज पाटिल कहते हैं कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को “जिहाद” सिखाया! कांग्रेस ने हिंदू / भगवा आतंक गढ़ा, राम मंदिर का विरोध किया, राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाया, हिंदुत्व = आईएसआईएस।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें सीएम गहलोत का संवेदनशील फैसला, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाएंगे दिवाली

---विज्ञापन---

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पाटिल ने कहा कि भगवान कृष्ण ने महाभारत में गीता के एक हिस्से में अर्जुन को जिहाद का पाठ भी पढ़ाया था। पाटिल की टिप्पणी की भाजपा ने आलोचना की है, जिसने कांग्रेस पर ‘हिंदू घृणा’ और ‘वोटबैंक की राजनीति’ के लिए निशाना साधा है।

अभी पढ़ें कोर्ट में पेशी पर आए माफिया अतीक अहमद बोले- योगी ईमानदार, बहादुर और मेहनती मुख्यमंत्री हैं

---विज्ञापन---

पाटिल ने क्या कहा था…

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर बहुत चर्चा होती है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचारों को नहीं समझता है, तो शक्ति का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिर्फ कुरान शरीफ में नहीं है, बल्कि कुरान शरीफ में भी है। महाभारत जिसमें से गीता एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं। ऐसा नहीं है कि यह केवल कुरान शरीफ या गीता में है बल्कि ईसाई धर्म में भी लिखा है। ईसा ने कहा है कि मैं यहां शांति स्थापित करने के लिए नहीं आया हूं लेकिन मैं आया हूं यहां तलवार के साथ।

---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता ने कहा कि “अगर सब कुछ समझाने के बाद भी लोग नहीं समझते हैं और वे हथियारों के साथ पहुंच रहे हैं तो आप भाग नहीं सकते, आप इसे जिहाद नहीं कह सकते और आप इसे गलत नहीं कह सकते, यही समझना चाहिए, हाथ में हथियार लेकर लोगों को समझाने की यह अवधारणा नहीं होनी चाहिए।

2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे थे पाटिल

2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 1991 से 1996 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे पाटिल कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। लॉन्च पर उपस्थित अन्य व्यक्तियों में शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, फारूक अब्दुल्ला और सुशील कुमार शिंदे शामिल थे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 21, 2022 10:16 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola