‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे

पान मसाला और गुटखा विज्ञापनों को लेकर महाराष्ट्र एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने बॉलीवुड सितारों को चुनौती देते हुए कहा कि विज्ञापन करने से पहले वे इसे खुद और अपने बच्चों को खिलाकर आदत डालें. एफडीए ने इन सितारों को सरोगेट विज्ञापन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Tukaram Mundhe, Pan Masala ad, Ajay Devgan, Tiger Shroff, Maharashtra FDA notice

पान मसाला और गुटखा विज्ञापनों को लेकर महाराष्ट्र एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने बॉलीवुड सितारों को दी चुनौती. Credit: ANI

पान मसाला और गुटखा उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कड़ा रुख अपना लिया है. एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने पान मसाला का प्रचार करने वाले बॉलीवुड सितारों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने फिल्मी सितारों को दोहरे मापदंड छोड़ने की नसीहत देते हुए सीधी चुनौती दी कि वे पहले इन चीजों को खुद खाएं और अपने बच्चों को खिलाएं, फिर जनता को बताएं. एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए तुकाराम मुंढे ने कहा, “अगर आप पान या गुटखा का विज्ञापन कर रहे हैं तो पहले इसका सेवन खुद करें. अपने बच्चों को इसे खाने दें और उनकी आदत बनवाएं. उसके बाद बाकी दुनिया से ऐसा करने को कहें. यह उल्टा कैसे हो सकता है?”

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी जीवन और पेशेवर जिंदगी के लिए अलग-अलग नियम नहीं

मुंढे ने कहा कि निजी जीवन और पेशेवर जिंदगी के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते. उन्होंने कहा, “मुझे दोगलापन और चापलूसी बिल्कुल पसंद नहीं है. किसी भी स्थिति में दोहरे चेहरे और अलग-अलग पैमाने सही नहीं हैं.” यह बयान ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र एफडीए ने अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. एफडीए का मानना है कि यह प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का सरोगेट यानी परोक्ष रूप से किया जाने वाला प्रचार हो सकता है. महाराष्ट्र में पान मसाला पूरी तरह प्रतिबंधित है.

एफडीए कमिश्नर ने उस दलील को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जाता है कि कलाकार केवल विज्ञापन का चेहरा होते हैं और उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती. मुंढे ने कहा कि कोई यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकता कि जिम्मेदारी सिर्फ निर्माता की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी ब्रांड को अपना चेहरा देने का मतलब केवल कमाई नहीं है, बल्कि कानूनी और सामाजिक जिम्मेदारी भी है कि वे जनता को क्या खरीदने और खाने के लिए कह रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ