Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र चुनाव 2024 में महायुति को तीन चौथाई से अधिक बहुमत मिला। अब सीएम फेस को लेकर तीनों दलों में मंथन चल रहा है। हालांकि बीजेपी के दोनों सहयोगी शिंदे और अजित कह चुके हैं कि तीनों दल बैठकर सीएम फेस तय करेंगे। आज बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी के अजित पवार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे दिल्ली में इसको लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बाद साथ बैठक करेंगे।
बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव में 149 सीटों पर चुनाव लड़ा और 132 सीटों पर जीत दर्ज की। सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण बीजेपी का सीएम पद पर दावा और मजबूत माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 80 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली शिंदे सेना के पास 57 विधायक हैं। ऐसे में शिंदे की पार्टी भी सीएम के लिए दावा कर रही है। बीजेपी के सूत्रों की मानें तो इस समय तीन फॉर्मूले से प्रदेश में सीएम बनाया जा सकता है।
कोई सरप्राइज चेहरा हो सकता है सीएम
महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर एक बात तो क्लियर है कि गठबंधन के सभी दलों को साधने के लिए बीजेपी दो डिप्टी सीएम भी बनाएगी। ऐसे में सीएम चुनने को लेकर तीन फॉर्मूले इस समय सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सबसे पहला राजस्थान फॉर्मूला। राजस्थान में चुनावी जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने भजनलाल शर्मा को सीएम पद के लिए चुना था। भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने और फिर सीधे सीएम बन गए। ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि बीजेपी किसी फ्रेश चेहरे को सीएम की कमान सौंप सकती है।
कैबिनेट के वरिष्ठ सहयोगी भी सीएम की रेस में
वहीं दूसरा फॉर्मूला एमपी का है। एमपी में बीजेपी को महाराष्ट्र की तरह ही तीन चौथाई बहुमत मिला था। इसके बाद पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को कमान सौंपी थी। मोहन यादव इससे पहले शिवराज कैबिनेट में मंत्री थे। ऐसे में यह संभव है कि देवेंद्र फडणवीस या शिंदे कैबिनेट में मंत्री रहे किसी नेता को भी बीजेपी कमान सौंप सकती है।
ये भी पढ़ेंः ‘बंटेंगे तो कटेंगे- स्ट्राइक रेट 95%’, महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद मुंबई में फिर लगे CM योगी के पोस्टर
नीतीश कुमार की तरह शिंदे बन सकते हैं सीएम
वहीं तीसरा फॉर्मूला बिहार का है। बिहार में 2020 में एनडीए को बहुमत मिला था। नतीजों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई थी। इसके बावजूद बीजेपी ने चुनाव से पहले किया अपना वादा निभाते हुए नीतीश कुमार को सीएम बना दिया था। ऐसे में बीजेपी ये कहती रही है कि महाराष्ट्र का चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, ऐसे में वह बिहार फॉर्मूले के तहत शिंदे को सीएम बना सकती है।
चौथा फॉर्मूला क्या कहता है?
इन तीन फॉर्मूलों के अलावा एक फॉर्मूला यह भी है कि बीजेपी और शिवसेना ढाई-ढाई साल के लिए अपना सीएम फेस तय करें। ऐसे में पहले ढाई साल बीजेपी का सीएम रहेगा और बाकी के ढाई साल में शिवसेना का सीएम होगा। सूत्रों की मानें तो पार्टी महाराष्ट्र में किसी नए चेहरे को सीएम की कमान सौंप सकती है वहीं फडणवीस को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra में CM पद के दो दावेदार, दो फॉर्मूले; जानें कैसी होगी नई कैबिनेट?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
22 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines