IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला वेलिंग्टन में खेला गया. वहां पर रोहित शर्मा ने 23 रनों की पारी खेली. उन्होंने दो सिक्स अपनी इनिंग में लगाए. इसके जरिए रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा कारनामा किया है.

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंग्टन में खेला गया. इस मुकाबले के ऊपर सभी की नजरें थीं. पहला वनडे भारत ने पांच विकेट से जीता था. रोहित शर्मा पहले मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. दूसरे वनडे में उन्होंने 23 रन बनाए. एक बार फिर वो फ्लॉप रहे. रोहित ने अपनी इस पारी मे दो सिक्स लगाए. इसके जरिए उन्होंने इतिहास रच दिया है. उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरर शाहिद अफरीदी के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. आइए आपको उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने किया बड़ा कारनामा

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 28 गेंदों में 23 रन की पारी खेली. रोहित ने 2 चौके और 2 सिक्स लगाए. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शाहित अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 सिक्स लगाए थे. रोहित उनसे आगे निकल गए हैं. वेलिंग्टन वनडे से पहले उनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 सिक्स थे. रोहित अब 51 के आंकड़े पर पहुंच गए हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल हैं. उन्होंने 45 सिक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़े हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने मुकाबले में एक और कारनामा किया है. वो वनडे में तीन टीमों के खिलाफ 50 से ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी की है. रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 93 सिक्स मार चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 58 छक्के मारे हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है. वनडे में किसी टीम के खिलाफ किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने ये कारनामा किया है. दूसरे नंबर पर गेल हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 85 सिक्स मारे हैं.

विज्ञापन

विराट ने भी तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

वेलिंग्टन मुकाबले में विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वो 7 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की. वो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है. पोंटिंग को पीछे करने के लिए उन्हें बस एक रन की जरूरत थी. कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अब 38 वनडे मुकाबलों में 56.51 की औसत से 1978 रन बना चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ