10 नवंबर के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में होगा कुछ बड़ा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई खलबली, मिलने पहुंचे थे प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल और एनसीपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस बैठक ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा दी थी.

Sharad Pawar.jpg (1)

10 नवंबर को होने वाली बातचीत का एजेंडा क्या होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. (Photo: X/News24)

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच सुलह की आशंकाओं की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई हैं. अजित पवार गुट के सीनियर नेता प्रफुल्ल पटेल गुरुवार की रात NCP (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार से मिलने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पहुंचे, जहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, प्रफुल्ल पटेन ने इस मुलाकात को लेकर लगाई जा रही राजनीतिक अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके और पवार परिवार के बीच पारिवारिक संबंध हैं और वह समय-समय पर उनसे मिलते रहते हैं.

विज्ञापन

गौरतलब है कि, 85 वर्षीय शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती किया गया था. असप्ताल से छुट्टी मिलने के बाद फिर स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते शरद पवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुंबई के अस्पताल में उनका रेगुलर मेडिकल जांच और आगे का इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

10 नवंबर के बाद बातचीत के संकेत

शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. वीडियो में शरद पवार को 10 नवंबर के बाद बैठकर बातचीत करने की बात कहते सुना जा सकता है. इस पर पटेल जवाब देते हैं कि वह 10 तारीख के बाद मुंबई में रहेंगे और चर्चा के लिए तैयार हैं. दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई. हालांकि, 10 नवंबर को होने वाली बातचीत का एजेंडा क्या होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

गौरतलब है कि प्रफुल्ल पटेल और एनसीपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस बैठक ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा दी थी. खास बात यह रही कि बैठक में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार के अलावा उनके बेटे पार्थ और जय पवार मौजूद नहीं थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ