Delhi Power Cut Alert: दिल्ली में दिवाली के दिन इन इलाकों में रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया
Delhi Mein 8 November ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में 8 नवंबर को बिजली कटने वाली है, जिसकी सूजना खुद बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दी है. आइए जानते हैं किन इलाकों में दिखेगा असर?
दिल्ली में कहां-कहां रहेगा 8 नवंबर को पावर कट? (Image: AI/BSES)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
BSES के BRPL ने 8 नवंबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में रखरखाव कार्य के कारण बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है.
मुंडका डिविजन के वीणा एन्क्लेव वेस्ट केबिन ब्लॉक, गुलशन पार्क, ब्लॉक सी, मुंडका एक्सटेंशन, सविता विहार और हिरन कूदना जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे.
बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में 1.5 घंटे से 3 घंटे तक निर्धारित किया गया है, जैसे मुंडका एक्सटेंशन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक.
यह कटौती 11KV फीडर लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई और ट्रांसफॉर्मर के निवारक रखरखाव के लिए की जा रही है ताकि भविष्य में बड़े फॉल्ट से बचा जा सके.
Delhi Power Cut News: राजधानी दिल्ली बिजली सप्लाई को पहले से बेहतर, मजबूत बनाने की दिशा में बिजली डिस्कॉम कंपनी (BSES और TATA POWER-DDL) अपने अंतर्गत अलग-अलग इलाकों में आए दिन रखरखाव से जुड़ा कार्य करती रहती है, जिसके कारण कई इलाकों बिजली सेवाएं कुछ समय के बाधित रहती है. बिजली सप्लाई को बेहतर बनाए रखने के लिए ये कार्य काफी जरूरी है, क्योंकि आबादी के साथ-साथ खपत भी तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है. ऐसी स्थिति में बिजली डिस्कॉम कपंनी BSES के अंतर्गत BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके चलते 8 नवंबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 08-11-2026) को कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
बीएसईएस राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) की ओर से जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार 08 नवंबर 2026 को मुंडका (Mundka) डिविजन के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस पावर कट का असर वीणा एन्क्लेव वेस्ट केबिन ब्लॉक, गुलशन पार्क वेस्ट केबिन ब्लॉक, ब्लॉक सी मुंडका, मुंडका एक्सटेंशन, सविता विहार और हिरन कूदना जैसे क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि परेशानी से बचा जा सके. बता दें कि BSES के BYPL और TATA POWER-DDL द्वारा शटडाउन को लेकर आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, इस लिहाज से इन दोनों डिस्कॉम कंपनी के अंतर्गत इलाकों में पावर कट जैसी स्थिति नहीं देखने को मिलेगी, हालांकि अगर किसी तरह की आपात स्थिति पैदा होती है, तो स्थिति के अनुसार, उचित कदम भी उठाया जा सकता है.
विज्ञापन
कितनी देर गुल रहेगी बिजली?
BRPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में कार्यों की जरूरत के हिसाब से निर्धारित किया गया है. वीणा एन्क्लेव वेस्ट केबिन ब्लॉक, गुलशन पार्क, ब्लॉक सी, मुंडका एक्सटेंशन और सविता विहार में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डेढ़ घंटे का कट रहेगा. वहीं, हिरन कूदना इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (2 घंटे) और मुंडका एक्सटेंशन के कुछ हिस्सों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (3 घंटे) बिजली बंद रहेगी.
कौन-कौन से कार्य होंगे?
यह पावर कट बिजली सप्लाई को दुरुस्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी मेंटेनेंस वर्क के कारण किया जा रहा है. शेड्यूल के मुताबिक, 11KV फीडर लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming) का काम किया जाएगा ताकि बिजली की तारों में कोई रुकावट न आए. इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) भी की जाएगी, जिससे भविष्य में किसी भी बड़े फॉल्ट या अनचाहे पावर कट की समस्या से बचा जा सके.
विज्ञापन
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका घर भी आधिकारिक शटडाउन एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले ही पानी की टंकी भरने, कपड़े धोने, नहाने, घर की सफाई आदि जुड़े सभी कार्य पहले ही निपटा लें या फिर लाइट आने के बाद कर करें, ताकि आपको बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली के उपकरण जैसे फ्रिज, एसी, पानी का मोटर चालू न करें क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के चलते वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं.