Astro Upay: कार्तिक माह के दौरान दिवाली से पहले आप कई उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक लाभ मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने और नौकरी में तरक्की के लिए राशि के अनुसार, कई उपायों को कर सकते हैं. आप यहां कन्या, कर्क और मीन राशि के लोगों के लिए उपायों के बारे में जान सकते हैं. आइये इन तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
कन्या राशि के लिए उपाय
कन्या राशि वाले कार्तिक माह में पानी में विधारा की जड़ मिलाकर स्नान करें. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में घी के 11 दीपक जलाएं. तांबे के कलश में जल भरकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने रखें. फूलों की माला चढ़ाएं. कांसे की मछली बनवाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें. कार्तिक मास में तुलसी के सात पौधे किसी मंदिर में दान करें. ऐसा करने आपके लिए लाभकारी होगा.
कर्क राशि के लिए उपाय
कर्क राशि वालों को दिवाली से पहले कार्तिक माह में पानी में सफेद चंदन का पाउडर मिलाकर अगर घर में स्नान करना चाहिए. अपने घर की पूर्व दिशा में हो सके तो 21 दीपक शाम को जलाएं. अशोक के पत्तों की माला बनाकर भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी को अर्पित करें. घर के बंदरवार के रूप में भी उसका प्रयोग करें. मालपुआ का भोग लगाएं. चांदी की मछली बनवाकर भगवान को अर्पित करें.
मीन राशि के लिए उपाय
मीन राशि के जातकों को कार्तिक माह में और दिवाली पर्व के दौरान पानी में थोड़े से गेंदे के फूल की पत्तियां डालकर स्नान करना चाहिए. घर की पूर्व दिशा की ओर मुंह करके घी का दीपक जलाएं. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर विधिवत पूजन करें. पूरे कार्तिक माह में लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करते रहें. चांदी की मछली विष्णु लक्ष्मी को अर्पित करें तो कार्तिक मास में चावल, चंदन और धूप का दान करें. आप इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.