'26 शहरों तक पहुंचा 1200 किमी का मेट्रो नेटवर्क', PM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले की रफ्तार से मेट्रो बनती तो पुणे जैसे शहरों को दशकों इंतजार करना पड़ता. 2014 में देश के केवल 5 शहरों में 248 किमी मेट्रो थी, जो अब बढ़कर 26 शहरों में करीब 1,200 किमी तक पहुंच चुकी है. हर दिन 1 करोड़ से अधिक लोग कर रहे मेट्रो का सफर; जाम से राहत, समय की बचत और नए अवसरों से बदल रहा शहरी भारत.

PM Modi, Pune Metro Project, Indian Metro Network, Urban India Transformation, Metro Rail Expansion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले की रफ्तार से मेट्रो बनती तो पुणे जैसे शहरों को दशकों इंतजार करना पड़ता. Credit: PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के शहरी विकास और सार्वजनिक परिवहन में आए बड़े बदलाव की सराहना की. उन्होंने कहा कि अगर भारत में मेट्रो का विस्तार 2014 से पहले वाली धीमी गति से होता रहता, तो पुणे जैसे प्रमुख शहरों को मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए कई दशकों तक इंतजार करना पड़ता. शल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने 2014 से पहले और बाद के आंकड़ों की तुलना की. उन्होंने बताया कि साल 2014 तक देश के केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क था. वहीं पिछले 10 वर्षों में यह नेटवर्क कई गुना बढ़कर अब 26 शहरों में करीब 1,200 किलोमीटर तक फैल चुका है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने लिखा, “यदि भारत का मेट्रो नेटवर्क 2014 से पहले की रफ्तार से आगे बढ़ता, तो सोचिए पुणे जैसे शहरों को मेट्रो पाने के लिए कितना इंतजार करना पड़ता? साल नहीं… शायद कई दशक. और यह स्थिति हमारे लिए कतई स्वीकार्य नहीं थी.”

विज्ञापन

1 करोड़ से अधिक लोग कर रहे मेट्रो का सफर

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आज देशभर में प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक यात्री मेट्रो से सुरक्षित और सुगम यात्रा कर रहे हैं. मेट्रो के इस तेज विस्तार का सीधा लाभ आम जनता की दिनचर्या पर दिख रहा है. लोगों का ट्रैफिक जाम में फंसने वाला कीमती समय बच रहा है, जिससे उन्हें परिवार के साथ बिताने के लिए अधिक वक्त, बेहतर प्रोडक्टिविटी और नए आर्थिक अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि शहरी भारत के जिस बड़े बदलाव और जीवन को आसान बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, यह उसी की एक मजबूत तस्वीर है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था. PM मोदी ने लगभग 13,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले पुणे मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी रखी. परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पुणे ‘विकसित भारत’ की नई ऊर्जा को दिशा दे रहा है. उन्होंने पुणे की पहचान का जिक्र करते हुए कहा, “आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, स्टार्टअप्स और इनोवेशन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक-पुणे देश के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं का शहर बन चुका है. ऐसे में यहां मेट्रो कनेक्टिविटी का मजबूत होना शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाला है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ