Yogi Adityanath Poster in Mumbai After BJP Win: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। महायुति को 230 सीटों पर विजय मिली। इधर चुनावी सफलता से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मुंबई में सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे नारे लिखे पोस्ट लगाए हैं। इस बार इसमें चुनावी सफलता से जुड़ा डेटा भी लगाया है। बता दें महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी ने जमकर प्रचार किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 रैलियों को संबोधित किया था। जबकि पीएम मोदी ने 10 रैलियां की थी।
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव हार चुकी बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए अलग रणनीति बनाई। बीजेपी आला नेता जैसे पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा ने चुनावी प्रचार से दूरी बनाए रखी। हालांकि सभी ने लगभग रैलियां की। बीजेपी ने इस बार स्थानीय नेताओं के दम पर पूरा चुनाव लड़ा। नतीजा यह रहा कि बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली। सीएम योगी ने बंटेंगे तो कटेंगे नारे का महाराष्ट्र में जमकर इस्तेमाल किया, इससे प्रदेश के सभी हिंदू वोटर्स बीजेपी की ओर लामबंद हुए, चुनावी सफलता हासिल की
योगी ने पीएम मोदी से ज्यादा रैलियां की
जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में 11 रैलियां की, इनमें सभी सीटों पर पार्टी को जीत मिली। यानि सीएम योगी का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा। सीएम योगी के अलावा देवेंद्र फडणवीस ने वोट जिहाद और नितेश राणे ने मस्जिदों में घुसकर मारने की बात की। इन नारों से भी जमकर ध्रुवीकरण हआ और पार्टी को बड़ी जीत मिली।
आज सीएम फेस पर फैसला
बता दें कि महायुति को विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटों पर जीत मिलीं। इसमें बीजेपी को 132, शिवसेना शिंदे गुट को 57, एनीसीपी अजित पवार को 41 सीटों पर जीत मिली। इस बीच आज फडणवीस, शिंदे और अजित पवार दिल्ली में सीएम फेस का नाम तय करने के लिए अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है।