---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra में CM पद के दो दावेदार, दो फॉर्मूले; जानें कैसी होगी नई कैबिनेट?

Maharashtra 2 deputy CM Formula: महाराष्ट्र में आज सीएम पद का फेस तय करने और संभावित कैबिनेट पर बैठक करने के लिए फडणवीस, शिंदे और अजित पवार दिल्ली में अमित शाह से चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम तक एक सीएम और 2 डिप्टी सीएम को राज्यपाल शपथ दिला सकते हैं।

---विज्ञापन---

Maharashtra CM Face Candidate: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद 26 नवंबर तक सरकार का गठन होना है। बीजेपी आलाकमान चाहता है कि प्रदेश में बिना राष्ट्रपति शासन लगे सरकार का गठन हो जाए। इसके लिए आज 25 नवंबर को सीएम पद का फेस तय करने के साथ ही नये सीएम को शपथ भी लेनी होगी। ऐसे में राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आज बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे में से कोई एक फिर सीएम बन सकता है। इसके अलावा ढाई-ढाई साल के सीएम फार्मूले पर भी चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जबकि एकनाथ शिंदे को सूबे के सीएम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके बाद बीजेपी की बारी आने पर सरकार में शामिल किसी कैबिनेट मंत्री या पूर्व बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

---विज्ञापन---

सूत्रों की मानें तो एक सीएम और 2 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय हुआ है। वहीं सीटों के आधार पर कैबिनेट में हिस्सेदारी देने की बात भी सामने आई है। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक एक मंत्री पद का फॉर्मूला फाइनल हुआ है।

इस फॉर्मूले से कैबिनेट का गठन

इस फॉर्मूले के हिसाब से भाजपा 22-24, शिंदे गुट के 10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं। बता दें कि शनिवार को घोषित हुए नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को 230 सीटें मिलीं है। जिसमें बीजेपी को 132 सीटें, शिवसेना शिंदे को 57 और एनसीपी अजित पवार को 41 सीटें मिली हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में CM पर सस्पेंस बरकरार, 26 नवंबर से पहले नई सरकार लेगी शपथ!

शरद पवार ने दी पहली प्रतिक्रिया

वहीं महाराष्ट्र के नतीजों पर रविवार को शरद पवार ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दिए नारे बंटेंगे तो कटेंगे के चलते ध्रुवीकरण हुआ। मराठा और ओबीसी वोट हमें नहीं मिला, इस पर भी चिंतन करेंगे। वहीं अजित पवार को ज्यादा सीटें मिलने पर उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार करने में केाई हर्ज नहीं है। यह जनता का निर्णय है। हम घर नहीं बैठेंगे और आगे का चुनाव और बेहतरी से लड़ेंगे। शरद पवार ने कहा भाजपा के पास काफी बड़ा आंकड़ा है, जो वादे किए थे, लोग अब उनके पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः कौन हैं शिव प्रकाश? महाराष्ट्र में भाजपा की जीत के लिए तैयार की जमीन

First published on: Nov 25, 2024 08:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola