शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले? मोदी कैबिनेट में शामिल होने की सुगबुगाहट

Maharashtra News: पीएम नरेंद्र मोदी और शरद पवार की बातचीत ने महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलों को हवा दे दी है, जिनमें एनसीपी के गुटों का फिर से एक पार्टी बन जाना और सुप्रिया सुले का मोदी कैबिनेट में शामिल होना जैसी संभावनाएं शामिल हैं.

PM MODI ANI.jpg

पीएम नरेंद्र मोदी, सुप्रिया सुले और शरद पवार (Photo-ANI)

PM Narendra Modi Calls Sharad Pawar: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनसीपी (एसपी गुट) के चीफ शरद पवार से फोन पर बात की. उन्होंने पवार के सेहत के बारे में पूछा और उनको पूरा आराम करने की सलाह दी. हालांकि उनकी बेटी सुप्रिया सुले को लेकर हुई एक कथित बातचीत ने महाराष्ट्र के राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. इसमें एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना भी शामिल है, साथ ही सुप्रिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है.

विज्ञापन

शरद पवार के करीबी के बयान ने बढ़ाई अटकलें

शरद पवार के करीबी सहयोगी विट्ठल मनियार के मुताबिक, बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने 85 साल के नेता से कहा, ‘सुप्रिया अब तैयार हैं. सुप्रिया और हम देश की जिम्मेदारी संभाल लेंगे. आप आराम करें; मेरी यही विनती है.’ मनियार ने बताया कि पवार ने बहुत गर्मजोशी से जवाब दिया, देश के नेतृत्व पर भरोसा जताया और अपना हाल-चाल पूछने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया. हालांकि पीएम मोदी या पवार में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस बातचीत की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार

खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. उन्हें अस्पताल में तब एडमिट होना पड़ा, जब वो महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करके लौटे थे. उनकी बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने पहले बताया था कि उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं और उनकी सेहत स्थिर है.

क्या NCP के दोनों गुट फिर से एक होंगे?

एनसीपी के भीतर चल रही राजनीतिक हलचलों के बीच इस कथित फोन कॉल ने सबका ध्यान खींचा है. 2023 में पार्टी तब 2 हिस्सों में बंट गई थी, जब अजित पवार बीजेपी की लीडरशिप वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे, जबकि उनके चाचा शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के नाम से अपना अलग गुट बनाए रखा. 28 जनवरी 2026 को एक प्लेन हादसे में अजित पवार के निधन के बाद, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम का पद संभाला. इसके बाद दोनों गुटों को फिर से एक करने की चर्चाएं ठंडी पड़ गई थीं.

विज्ञापन

हालांकि हाल ही में हुई कुछ मुलाकातों ने राजनीतिक अटकलों को फिर से हवा दे दी है. ‘एनडीटीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक अजित पवार गुट की एनसीपी के एक डेलिगेशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर नेतृत्व और फैसले लेने की प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की. बाद में मुंबई में पार्टी की एक मीटिंग के बाद, राज्य एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने दोनों गुटों के विलय की संभावना को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ किया कि पार्टी आगे भी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में ही काम करेगी.

विज्ञापन

क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?

सुप्रिया सुले विपक्ष की एक अहम नेता बनी हुई हैं और उन्होंने लगातार ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग्स और एक्टिविटीज में हिस्सा लिया है. इस बीच उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें भी फिर से शुरू हो गई हैं. फिलहाल न तो एनसीपी के गुटों के फिर से एक होने की बात कंफर्म हुई है और न ही सुले के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ