Maharashtra की वो सीट, जहां हार के 5 महीने बाद पलटे परिणाम, अजित पवार कैसे बने 'बाजीगर'?

Maharashtra Baramati Seat Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने लगे हैं। इस दौरान सभी की नजर राज्य की हॉट सीट बनी बारामती पर टिकी है। आइए देखते हैं चाचा-भतीजे की इस लड़ाई में अजित पवार ने कैसे पूरी बाजी पलट कर रख दी है।

Maharashtra Baramati Seat Results 2024
विज्ञापन

Maharashtra Baramati Seat Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। राज्य की 288 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है। वहीं 220 सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति ने बढ़त बना रखी है। इसी के साथ राज्य की सबसे हॉट सीट बनी बारामती पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां अजित पवार ने बाजी पलट कर रख दी है। लगभग 5 महीने पहले इसी सीट पर हार का मुंह देख चुके अजित पवार हजारों वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं।

शरद पवार ने दी थी पटखनी

बारामती का चुनावी समीकरण समझने के लिए हमें फ्लैशबैक में जाना पड़ेगा। 4 जून 2024, लोकसभा चुनाव के नतीजों का दिन था। महाराष्ट्र में महायुति को करार झटका लगा था। इस दौरान अगर कोई सीट सबसे ज्यादा चर्चा में थी, तो वो बारामती ही है। बारामती सीट पर चाचा-भतीजे की लड़ाई काफी सुर्खियों में थी। अजित पवार को टक्कर देने के लिए शरद पवार चुनावी मैदान में उतरे थे। आम चुनाव में बाजी शरद पवार के हाथ में गई और उन्होंने अजित पवार को आसानी से मात दे दी। शरद पवार सांसद बन गए और अजित पवार को शिकस्त के साथ संतोष करना पड़ा। मगर कहते हैं कि न कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त, बारामती सीट की कहानी भी खत्म नहीं हुई थी।

विज्ञापन

अजित पवार पलटेंगे बाजी?

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद सभी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का इंतजार था। अक्टूबर के शुरुआती दिनों में यह इंतजार खत्म हुआ और चुनाव आयोग ने राज्य की 288 सीटों पर 2 चरणों में मतदान का ऐलान कर दिया। चुनावी शंखनाद के साथ राज्य का सियासी पारा आसमान छूने लगा। महायुति ने लोकसभा चुनाव की हार को जीत में तब्दील करने का फैसला किया, तो महाविकास अघाड़ी (MVA) ने राज्य में जीत का परचम लहराने का दारोमदार उठा लिया।

एक बार फिर चाचा-भतीजे की लड़ाई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बारामती विधानसभा सीट चर्चा आ गई। महायुति ने अजित पवार को यहां से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी बारामती सीट पर चाचा-भतीजे की लड़ाई देखने को मिली। इस बार अजित पवार के सामने उन्हीं के भतीजे योगेंद्र पवार थे। इस बार भी नतीजे चाचा यानी अजित पवार के हक में गए। बारामती सीट से जीत हासिल करने में अजित पवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब उन्होंने भतीजे योगेंद्र पवार को मात देकर बतौर विधायक शानदार कमबैक किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ