Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में MVA को बड़ा झटका, फिर बनी महायुति की सरकार

LIVE Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Vote Counting : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला।

Maharastra Assembly Election 2024 Result

Live लाइव वोट काउंटिंग महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना हो गई। महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर हुई। काउंटिंग ठीक 8 बजे शुरू हो गई थी। इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लगा। क्लीयर हो ही गया है कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना शिंदे, अजित पवार गुट वाला गठबंधन फिर से सरकार बना रहा है, लेकिन ऑफिशियली ऐलान होना बाकी है। लाइव ब्लॉक में देखें चुनाव नतीजे से जुड़े अपडेट्स।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

6 और सीटों के चुनाव नतीजे आए

कंकावली से भाजपा के नितेश नारायण राणे, अकोला ईस्ट से रणधीर प्रहलादराव सावरकर और शिरडी से पाटिल विखे राधाक्रुष्णा जीते। महद से शिवसेना शिंदे के गागोवाले भारत मूर्ति और पालघर से गवित राजेंद्र जीते। श्रीवर्धन से NCP अजीत पवार की अदिति सुनील ततकारे चुनाव जीत गए हैं।

6 और सीटों के नतीजे आए

NCP शरद गुट के उम्मीदवार अभिजीत पाटिल माधा से चुनाव जीते। पालघर से शिवसेना शिंदे गुट के राजेंद्र गवित, श्रीवर्धन सीट से NCP अजित गुट की उम्मीदवार अदिति सुनील और निपाड़ से NCP अजित गुट के उम्मीदवार शंकरराव चुनाव जीते। सतारा विधानसभा सीट से भाजपा के शिवेंद्र राजे भोंसले ने एक लाख 42 हजार वोटों से शिवसेना यूबीटी कैंडीडेट को हराया।

भिवंडी की ग्रामीण सीट शिवसेना शिंदे ने जीती

भिवंडी की ग्रामीण विधानसभा सीट शिवसेना शिंदे ने जीत ली है। शांताराम तुकाराम मोरे ने शिवसेना यूबीटी के महादेव अंबो को हराया है। शांताराम को 127205 वोट मिले और महादेव को 69243 वोट मिले। दोनों की जीत में 57962 वोटों का अंतर रहा।

घाटकोपर से पराग शाह जीते

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने एक और घाटकोपर सीट भी जीत ली है। यहां से पराग शाह ने 34999 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। पराग ने NCP शरद पवार की राखी जाधव को हराया है। पराग को 85388 वोट मिले हैं। राखी को 50389 वोट मिले।

गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने महायुति के तीनों नेताओं को फोन करके प्रचंड जीत की बधाई दी है। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार से फोन पर बात की।

वडाला से भाजपा उम्मीदवार 24973 वोटों से जीते

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का पहला नतीजा आ गया है। भाजपा ने वडाला सीट जीत ली है। यहां से कालीदास कोलंबकर ने 24973 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। कालीदास ने शिवसेना UBT की उम्मीदवार श्रद्धा जाधव को हराया है। कालीदास को 66600 वोट मिले हैं। श्रद्धा को 41827 वोट मिले।

आदित्य ठाकरे 600 वोट से पीछे

महाराष्ट्र की वर्ली विधानसभा सीट से आदित्य ठाकरे चुनावीर रण में है। वे पूर्व CM उद्धव ठाकरे के बेटे है। इस सीट पर उनका मुकाबला शिंदे गुट के नेता मिलिंद देवड़ा से है, जिससे वे 600 वोट से पीछे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख

महाराष्ट्र में 26 नवंबर को नई सरकार शपथ ले सकती है। इससे पहले 25 नवंबर को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पद के चेहरे का चुनाव होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौपेंगे।

गौरव भाटिया ने शुरुआती रुझानों पर जताई खुशी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया कहते हैं कि महाराष्ट्र में बीजेपी-एनडीए-महायुति हैट्रिक बनाने जा रही है। हम महाराष्ट्र के साथ-साथ झारखंड भी जीत रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव भी जीत रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि लोग कैसे हैं? लोग भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं, यह कहना गलत नहीं होगा। हम तो एक हैं और सुरक्षित हैं, लेकिन क्या हम यह देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमें जनता का आशीर्वाद बार-बार मिल रहा है।

बारामती में जीत का जश्न शुरू

बारामती विधानसभा सीट से अजीत पवार काफी अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। उनके चुनावी जीतने के आसार बन गए हैं, इसलिए जश्न का माहौल बन गया है। एनसीपी अजीत पवार समर्थकों ने पटाखे बजाकर खुशी जताई शुरू कर दी है। शुरुआत रुझानों से ही महायुति की लहर है और महायुति ने 200 से ज्यादा की बढ़त बनाई हुई है।

अजीत पवार और एकनाथ शिंदे आगे

बारामती में छठे राउंड की काउंटिंग खत्म होने के बाद अजित पवार 27556 ​​वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कोपड़ी-पाचपाखाडी से 5वें राउंट की काउंटिग के बाद एकनाथ शिंदे 3746 वोटों से आगे आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग की साइट के अनुसार आंकड़े

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट रिजल्ट के अनुसार, महायुति 216 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महाविकास अघाड़ी 51 सीटों पर आगे है। वहीं अन्य दलों ने 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

2 चरणों में हुई थी 67 प्रतिशत वोटिंग

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के नए सदस्य चुनने के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था। विधानसभा चुनाव 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। साल 2019 में 61.4% वोटिंग हुई थी। इस बार 65.11% वोटिंग हुई है। 20 नवंबर को ही एग्जिट पोल आए, जिसमें 11 एग्जिट पोल में से 6 एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बना रहे हैं। 4 एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन वाले महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार बनने का अनुमान लगाया। एक एग्जिट पोल में हंग एसेंबली की संभावना बनी।

संजय राउत का मतगणना रुझानों पर बयान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना के शुरुआती रुझानों पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस ने कौन सी बत्तियाँ जलाईं? यह लोगों की राय नहीं है। रिजल्ट में गड़बड़ी होने का संदेह है। अब तक के नतीजों में कुछ गड़बड़ है। चुनाव में पैसे का इस्तेमाल हुआ है। शिंदे के सभी विधायक कैसे निर्वाचित हो सकते हैं?लोकसभा चुनाव में भी गड़बड़ी हुई और विधानसभा चुनाव रिजल्ट के पीछे भी बड़ी साजिश नजर आ रही है।

महाराष्ट्र चुनाव पर तरुण चुघ का बयान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों पर भाजपा नेता तरुण चुघ का बयान सामने आया है। वे कहते हैं कि शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन महाराष्ट्र में 200 का आंकड़ा पार करेगा। झारखंड में हमारा गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। जनता ने अपना आशीर्वाद दे दिया है। पीएम मोदी द्वारा किए गए काम से यह स्पष्ट हो गया है कि वे 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह की पार्टियां नहीं चाहते हैं, जो समाज में विभाजन का कारण बनती हैं।

नवाब मलिक की बेटी सना ने बनाई बढ़त

वहीं अणुशक्ति विधानसभा सीट से नवाब मलिक की बेटी सना मलिक ने बढ़त बनाई हुई है। शरद पवार गुट के फहाद अहमद पिछड़ गए हैं। सना 1400 वोटों से आगे चल रही है। फहाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति हैं।

नवाब मलिक को मिल रही करारी शिकस्त

नवाब मलिक को करारी शिकस्त मिलती नजर आ रही है। मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी ने अच्छी बढ़त बनाई हुई है। वहीं आजमी को AIMIM के अतीक खान से कड़ी टक्कर मिल रही है। नवाब मलिक इन दोनों से पीछे हैं।

शुरुआती रुझानों में महायुति की आंधी

महाराष्ट्र में मतगणना के शुरुआती रुझानों में ही महायुति को बहुमत मिल गया है। शिवसेना शिंदे के नेतृत्व वाले महायुति को 2 तिहाई बहुमत मिल चुका है, क्योंकि महायुति 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महाविकास अघाड़ी 74 पर आगे चल रहा है। भाजपा अपने दम पर 109 सीटों पर आगे चल रही है।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पिछड़े

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पिछड़ गए हैं। नवाब मलिक भी पीछे चल रहे हैं। मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा नेता अबू आजमी आगे चल रहे हैं। इस सीट से एनसीपी के नवाब मलिक पिछड़ गए हैं। माहिम से शिव सेना (यूबीटी) के महेश सावंत आगे चल रहे हैं। यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित अमित ठाकरे पीछे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार दलों की बढ़त

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 145 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।महाविकास अघाड़ी को 49 और अन्य को 16 सीटों पर बढ़त है। ऐसे में महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में ही महायुति शतक लगा चुकी है और प्रदेश में महायुति की सरकार बनती नजर आ रही है।

स्वरा भास्कर के पति फहाद को बढ़त

माहिम सीट से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे 110 वोटों से पीछे चल रहे हैं। शिवसेना UBT के महेश सावंत आगे निकले। नागपुर साउथ-वेस्ट देवेंद्र फडणवीस पीछे चल रहे हैं। माहिम से अमित ठाकरे पीछे चल रहे हैं और शिवसेना UBT के महेश सावंत आगे निकले। अनुशक्ती नगर से फाहाद अहमद (शरद पवार राष्ट्रवादी पार्टी) आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वड़ेत्तिवार पीछे और वर्ली से आदित्य ठाकरे 495 वोटों से आगे चल रहे हैं।

महायुति बहुमत की ओर अग्रसर

मतगणना के शुरुआती रुझानों में महायुति बहुमत की ओर अग्रसर दिख रही है। गठबंधन ने 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है। अघाड़ी गठबंधन 90 से ज्यादा सीटों पर आगे है।

सुलभा गायकवाड़ को मिल रही बढ़त

अजित पवार बारामाती सीट से 3600 वोट से, एकनाथ शिंदे 4231 वोटों से आगे चल रहे हैं। कल्याण पूर्व से भाजपा की सुलभा गायकवाड़ आगे हैं। सुलभा गायकवाड़ भाजपा नेता गणपत गायकवाड़ की पत्नी है, जिसने उलासनगर में शिंदे गुट के नेता पर पुलिस स्टेशन में फायरिंग की थी। छगन भुजबल येवला सीट पर 115 वोटों से पीछे हैं।

आदित्य ठाकरे ने बढ़ाई बढ़त

विक्रोली पूर्व से संजय राउत के भाई सुनील राउत आगे, वर्ली सीट से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं, जबकि मिलिंद देवड़ा पीछे चल रहे हैं। शिवड़ी विधानसभा सीट UBT से अजय चौधरी आगे हैं। मनसे के बाला नांदगांवकर पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा ने मनसे को समर्थन दिया है। भोकर से अशोक चव्हाण की बेटी आगे, बोरिवली से भाजपा के संजय उपाध्याय आगे, घाटकोपर पूर्व से भाजपा के पराग शाह आगे हैं।

इस्लामपुर से जयंत पाटील आगे

माहिम विधानसभा सीट से अमित ठाकरे को लीड, दिंडोशी सीट से संजय निरुपम पीछे, इस्लामपूर विधानसभा सीट से शरद पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र NCP(SP) के अध्यक्ष जयंत पाटील आगे चल रहे हैं। मालाबार हिल से भाजपा के मंगल प्रभात लोढ़ा आगे हैं। बाड़नेर से रवि राणा आगे, धारावी से ज्योति गायकवाड़ आगे चल रही हैं। अमित ठाकरे माहिम में आगे हैं।

पोस्टल बैलेट के आने लगे रुझान

शुरुआती रुझानों में महायुति 11 सीटों पर आगे चल रही है। पुणे कैंट सीट से पहला रुझान सामने आया। पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा के कांबले सुनील को बढ़त है। बारामती सीट से पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में अजित पवार आगे चल रहे हैं। युगेन्द्र पवार पीछे हो गए हैं। बांद्रा पूर्व से जीशान सिद्दीकी आगे चल रहे हैं। नागपुर साउथ वेस्ट से देवेंद्र फडणवीस और सकोली से नाना पटोले आगे चल रहे हैं।

CM शिंदे और डिप्टी CM फडणवीस कहां से मैदान में?

- कोपरी-पाचपाखाड़ीः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 2009 से इस सीट से विधायक हैं। उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के केदार दिघे से है। केदार दिघे शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे के भतीजे हैं। आनंद दिघे को एकनाथ शिंदे अपना गुरु मानते थे।

- नागपुर साउथ-वेस्टः भाजपा के देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस के प्रफुल गुड़थे के बीच मुकाबला है। डिप्टी सीएम फडणवीस महाराष्ट्र में बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं। इस बार प्रफुल गुड़थे उन्हें बड़ी चुनौती दे रहे हैं।

- बारामतीः इस सीट पर एनसीपी के अजित पवार और एनसीपी (एसपी) के युगेंद्र पवार के बीच मुकाबला है। इस सीट पर अजित पवार 8वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शरद पवार ने अपने पोते युगेंद्र को उतारा है।

वर्तमान में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति की सरकार

महाराष्ट्र में वर्तमान में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति की सरकार है। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा-शिवसेना में गठबंधन था। भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 44 और NCP को 54 सीटें मिलीं थीं, लेकिन सत्ता में आने से पहले गठबंधन टूट गया। 23 नवंबर 2019 को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बहुमत परीक्षण से पहले ही 26 नवंबर को दोनों को इस्तीफा देना पड़ गया। 28 नवंबर को शिवसेना, NCP और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सरकार सत्ता में आई। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के CM बने। ढाई साल बाद शिवसेना और उसके एक साल बाद NCP में बगावत हुई। दोनों पार्टियां 4 दलों में बंट गईं। इस बार इन्हीं चारों दलों के साथ भाजपा-कांग्रेस मिलकर गठबंधन में हैं और दोनों और गठबंधन चुनाव लड़ रहे हैं।

9 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने किया मतदान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में रजिस्टर्ड 96369410 ने मतदान किया। साल 2019 में 89446211 वोटर्स थे। वहीं इस बार 50022739 पुरुष मतदाता, 46996279 महिला मतदाता और 6101 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 641425 है, जबकि सशस्त्र बलों के सेवा मतदाताओं की संख्या 116170 है।

4136 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के रण में इस बार 2019 की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा कैंडिडेट उतरे। 2019 में 3239 प्रत्याशी थे और इस बार 4136 उम्मीदवार थे। 2086 निर्दलीय प्रत्याशी थे। दोनों गठबंधनों के बागी 150 सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे। इस बार 100186 बूथ बनाए गए थे। 2019 में 96654 पोलिंग सेंटर थे। करीब 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया था।

बारामती सबसे हॉट सीट

बारामती महाराष्ट्र की सबसे हॉट सीट है। बारामती शरद पवार का गढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर चाचा-भतीजे शरद पवार और अजित पवार के बीच पहली टक्कर देखी गई और बाजी शरद पवार के हाथ लगी। इस बार अजित पवार खुद मैदान में हैं और उनके सामने उनके सगे भतीजे युगेंद्र पवार इस सीट से चुनावी रण में हैं।

कौन कितनी सीटों पर चुनावी रण में उतरा?

महायुति गठबंधन में भाजपा 149, शिवसेना (शिंदे गुट) 81, NCP अजित पवार 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस 101, शिवसेना (UBT) 95, NCP शरद पवार 86 सीटों पर चुनावी रण में उतरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ