MPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें

MPSC Exam Postponed: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने आंसर-शीट मूल्यांकन पर विवाद के बाद 3 बड़ी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. जानें पूरा मामला क्‍या है.

MPSC Exam Postponed 2026 State Services Civil Engineering Group B Dates

आंसर शीट पर हुए व‍िवाद के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. (फाइल फोटो)

विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने साल 2026 में होने वाली अपनी 3 सबसे प्रमुख परीक्षाओं (Exams) को फिलहाल स्थगित (Postpone) कर दिया है. आइए, जानते हैं कि कौन-कौन सी परीक्षाएं टली हैं, इसके पीछे की असली वजह क्या है और अब छात्रों को आगे क्या करना चाहिए.

कौन-कौन सी 3 परीक्षाएं टली हैं?

MPSC ने जिन तीन प्रमुख परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ाया है, वो नीचे दी गई हैं:

विज्ञापन

महाराष्ट्र राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 (State Services Main Exam 2026): यह परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली थी, जिसे अब टाल दिया गया है.

महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2026 (Civil Engineering Main Exam 2026): इस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है और नई तारीख का इंतजार है.

महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित/Non-Gazetted) मुख्य परीक्षा 2026: इस परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि आयोग ने अभी तक इन तीनों परीक्षाओं के लिए नई तारीखों (Revised Dates) का ऐलान नहीं किया है.

MPSC ने परीक्षाएं टालने का फैसला क्यों लिया?
परीक्षार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अचानक यह कदम क्यों उठाया गया? इसके पीछे दो मेन कारण हैं. पहला कारण है आंसर शीट के मूल्यांकन पर उठे सवाल. साल 2025 में हुई राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (State Services Main Examination 2025) की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग (Evaluation) को लेकर छात्रों, अभिभावकों और छात्र संगठनों ने गंभीर सवाल उठाए थे. मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी की शिकायतें आयोग को लगातार मिल रही थीं.

विज्ञापन

इसके बाद MPSC ने फैसला किया है कि 2025 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन (Re-evaluation) किया जाएगा.

दूसरी वजह है भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के आरोप. हाल ही में ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (Drug Inspector Recruitment Exam) में संभाव‍ित पेपर लीक और अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोप लगे थे, जिसको लेकर छात्रों का भारी विरोध-प्रदर्शन जारी था.

विज्ञापन

राज्य सरकार ने गठित की हाई-लेवल कमेटी
परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता (Transparency) लाने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह वी. राधा (V. Radha) की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी पूरे एग्जाम सिस्टम और मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा कर रही है और जल्द ही जरूरी सुधारों की सिफारिश सरकार को सौंपेगी.

अब MPSC कैंडिडेट्स को आगे क्या करना चाहिए?
नई तारीखों और किसी भी ताजा अपडेट के लिए कैंड‍िडेट्स केवल MPSC की आधिकारिक वेबसाइट (mpsc.gov.in) और उनके आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें. हालांकि परीक्षाएं टल गई हैं, लेकिन रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है. इसलिए तय सिलेबस (Prescribed Syllabus) के मुताबिक अपनी पढ़ाई का फ्लो बनाए रखें. सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली खबरों या फर्जी शेड्यूल पर ध्यान न दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ