MP: नहीं थम रहा गजराज का आतंक, हाथियों के दल ने ग्रामीण को कुचला, अब तक 6 से अधिक लोगों की मौत

Shahdol
विज्ञापन

शहड़ोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में गजराज का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत का मामला सामने आया है। बीते कुछ दिनों बाद दो अलग-अलग हाथियों का दल फिर शहड़ोल आ पहुंचा है और ग्रामीण क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही वन अधिकारी, पुलिस और राजस्व का अमला मौके पर पहुंचा।

अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: रिजॉर्ट तोड़कर सबूत मिटाने के आरोपों का पुलिस ने किया खंडन, जारी किया Video

विज्ञापन

ग्रामीणों में फैली सनसनी

जानकारी के मुताबिक जिले में एक बार फिर हाथियों का 3 अलग-अलग दल वापस लौट आया है। इस दल ने ब्यौहारी ब्लॉक के पपौन्ध थाना क्षेत्र के खारी बड़ी गांव के रहने वाले ग्रामीण मनीराम केवट को माड़ा नाला के पास देर शाम कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हाथियों के उत्पात मचाने से ग्रामीणो में दहशत है।

हाथियों के खौफ ने उड़ाई रातों की नींद

आलम ये है कि ग्रामीण हाथियों के दहशत में रतजगा कर रहे हैं। बीते कुछ माह के अंदर हाथियों ने 6 से अधिक लोगों को शहड़ोल जिले में मौत के घाट उतारा है।

बता दें कि ब्यौहारी ब्लॉक के पपौन्ध पनपथा बफर जोन से पिछले कुछ दिनों से 3 अलग अलग हाथियों का दल जंगल से लगे छतैनी, पटरहटा, छतवा, पपोढ़, खारी, धनेढ़, धनीड़ी, गोरीघाट, पटपरहटोला, बनासी, खुसरिया ग्रामीण क्षेत्रो में विचरण कर रहा है।

विज्ञापन

अब तक 6 लोगों की गई जान

हाथियों के उत्पात से गांव के लोग परेशान हैं, खेती सहित मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। बीते माह इसी तरह जयसिहंगर वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल ने 5 ग्रामीणों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद एक बार फिर हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जिले में अब तक 6 से अधिक लोगों को हाथी मौत के घाट उतार चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ