MP: चरित्र संदेह के चलते हैवानियत पर उतरा पति, पत्नी के गुप्तांग पर किया गर्म चाकू से वार

Indore
विज्ञापन

इंदौर: कहते हैं शक का कोई इलाज नहीं होता और किसी के अंदर इसका बीच पनप जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं उसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। घटना मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से है, जहां चरित्र संदेह में एक पति इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी पत्नी के गुप्तांग पर गर्म चाकू से वार कर दिया जिसके चलते महिला के गंभीर घाव हो गए हैं।

अभी पढ़ें – Rajasthan Congress Crisis: विधायकों के इस्तीफे पर बोले अशोक गहलोत, ‘मेरे हाथ में कुछ नहीं’

विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद पीड़िता ने क्षिप्रा थाने में पुलिस से हैवान पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

आरोपी को है शराब पीने की लत

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र का है। यहां मिस्त्री का काम करने वाले पति के खिलाफ पत्नी ने अप्राकृतिक संबंध बनाने और प्राइवेट पार्ट में गर्म चाकू से चोट पहुंचाने की शिकायत पुलिस से की है। महिला के मुताबिक आरोपी पति शराब पीने का आदी है और अक्सर चरित्र शंका करता है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर पति ने पहुंचाई गंभीर चोट

महिला शाजापुर की रहने वाली है। उसकी शादी 16 साल पहले मिस्त्री का काम करने वाले युवक से हुई थी। आरोपी पति ने रात में शराब पी और पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने चरित्र शंका में पत्नी के गुप्तांग में गर्म चाकू से गंभीर चोट पहुंचाई जिसके कारण महिला का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ