हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट कब होगी जारी? अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर EC की आई प्रतिक्रिया

EC Reply To Arvind Kejriwal Allegations : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर अपनी सफाई दी।

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल।

EC Reply To Arvind Kejriwal Allegations : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाई सामने आई है। आइए जानते हैं कि फाइनल वोटर लिस्ट कब होगी जारी?

चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर कहा कि दिल्ली के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 6 जनवरी को जारी होगी। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में बदलाव होता रहता है, जिसकी प्रक्रिया अभी चल रही है। केजरीवाल ने जिस वोटर लिस्ट का हवाला दिया है, उस पर इलेक्शन कमीशन ने साफ कर दिया कि 29 अक्टूबर को उस वोटर लिस्ट का ड्रॉफ्ट जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें : वोटर लिस्ट को लेकर BJP पर बरसे केजरीवाल, बोले- वोट कटवा कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

1 जनवरी तक की अर्जियों का होगा निपटारा

उन्होंने आगे कहा कि 29 अक्टूबर से लेकर 28 नवंबर तक एक महीने में मिली अर्जियों का निपटारा 24 दिसंबर तक किया गया। 1 जनवरी तक की अर्जियों को लेकर वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा और फिर 6 जनवरी को फाइनल सूची जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Delhi Assembly Elections 2025: NCP की पहली लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

जानें अरविंद केजरीवाल ने क्या लगाया आरोप?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा का फर्जी वोटिंग कराने का प्लान है। पिछले 15 दिनों में नई दिल्ली विधानसभा में अचानक 10 हजार वोटर बढ़ गए। उन्होंने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने संजय सिंह की पत्नी का वोट काटने के लिए आवेदन दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें