जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं और मिड-टर्म एग्जाम, फाइनल अल्टीमेटम जारी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने 8 नवंबर तक सभी कक्षाएं और दूसरे मिड-टर्म एग्जाम ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है. वहीं, मांगें पूरी होने के बावजूद भूख हड़ताल पर अड़े छात्रों को चीफ प्रॉक्टर ने अंतिम नोटिस थमाकर नॉर्थ कैंपस तुरंत खाली करने को कहा है. आदेश न मानने पर कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की सीधी चेतावनी दी गई है.

Jamia Millia Islamia, Jamia Online Classes, Jamia Protest Notice, North Campus Jamia, Jamia Exams 2026

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने 8 नवंबर तक सभी कक्षाएं और दूसरे मिड-टर्म एग्जाम ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है. CREDIT: ANI / AI

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने दो बड़े कदम उठाए हैं. एक तरफ जहां दिवाली की छुट्टियों (8 नवंबर 2026) तक सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं और दूसरे मिड-टर्म एग्जाम ऑनलाइन कर दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर धरना स्थल खाली न करने वाले छात्रों को चीफ प्रॉक्टर ने कड़ा अल्टीमेटम थमा दिया है. विश्वविद्यालय में 26 अक्टूबर को कुलपति की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कैंपस के ताजा हालात पर चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए 8 नवंबर तक पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन मोड में चलेगी. इसके बाद स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी. साथ ही छात्रों के सेकंड मिड-टर्म सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही कराई जाएंगी, जिसकी गाइडलाइंस संबंधित डीन और परीक्षा नियंत्रक तय करेंगे. पीएचडी रिसर्च स्कॉलर्स को भी ऑनलाइन संपर्क में रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

छात्र रेहान खान को अंतिम नोटिस जारी

चीफ प्रॉक्टर कार्यालय ने नॉर्थ कैंपस में भूख हड़ताल पर बैठे भूगोल विभाग के छात्र रेहान खान को अंतिम नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने छात्रों के हित में मांग पत्र को सैद्धांतिक मंजूरी देकर सुबह ही आदेश जारी कर दिया था. इसके बाद अधिकतर छात्रों ने धरना खत्म कर दिया, लेकिन कुछ छात्र अब भी अड़े हुए हैं. अधिकारियों की तीन घंटे की समझाइश के बाद भी जब छात्र नहीं माने, तो प्रशासन ने इसे हठधर्मिता और निजी हित करार दिया.

विज्ञापन

नोटिस में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि गुलिस्तां-ए-गालिब इमारत-जहां राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग हैं, में छात्रों की मौजूदगी गैरकानूनी है. विभागों के ताले तोड़े गए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को अंतिम मौका देते हुए तुरंत नॉर्थ कैंपस और गालिब लॉन खाली करने का आदेश दिया है. चेतावनी दी गई है कि अगर आदेश नहीं माना गया, तो छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी.

नॉर्थ कैंपस में धरने पर अड़े रहे छात्र

हालांकि, रजिस्ट्रार द्वारा मांगें नोटिफाई किए जाने के बावजूद कुछ छात्र नॉर्थ कैंपस में धरने पर अड़े रहे. नोटिस के मुताबिक, सुबह करीब 8:50 बजे वरिष्ठ फैकल्टी और उच्च अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पॉलिटिकल साइंस बिल्डिंग में छात्र से मुलाकात की और करीब तीन घंटे तक बहुत ही विनम्र तरीके से भूख हड़ताल खत्म करने की समझाइश दी. इसके बावजूद छात्र ने किसी की बात नहीं मानी और हठधर्मिता दिखाई. प्रशासन का कहना है कि यह न केवल विश्वविद्यालय के आदेश का उल्लंघन है, बल्कि निजी हितों के लिए मुद्दे को जिंदा रखने की कोशिश जैसा दिखता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ