IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में अगर टीम इंडिया को जीत मिली, तो वो सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लेगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरकार जीत दर्ज की, तो वो सीरीज को जिंदा कर देंगे. जिससे आगे के 2 मैचों पर भी नजर रहेगी. हालांकि फिलहाल ऐसा होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड की टीम का इस स्टेडियम में रिकॉर्ड अब तक बहुत ही खराब रहा है.
न्यूजीलैंड का वेलिंगटन में बहुत खराब है रिकॉर्ड
हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड औसत दर्जे का ही रहा है. पिछले 6 सालों में तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड और भी खराब हो गया है. साल 2020 से कीवी टीम ने हेनरी स्टेडियम में कुल 7 टी-20 मुकाबले खेले हैं. वहीं उनकी टीम सिर्फ 2 मुकाबला ही जीता है. वहीं भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 3 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम को 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि पिछले मुकाबले में भारत को जीत मिली थी. जहां पर मुकाबला सुपर ओवर में खत्म हो गया था.
टी-20 में इस स्टेडियम का रिकॉर्ड देखें तो हैरान करने वाला रहा है. हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में अब तक कुल 26 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में इस मुकाबले के दौरान भी दोनों टीमों की नजरें टॉस के ऊपर ही होगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला करेगी. लक्ष्य का पीछा करना न्यूजीलैंड में आसान होता है.
दोनों टीमों का टी-20 स्क्वाड और संभावित प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवॉन कॉन्वे.
इंडिया टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिन एलन, टिम सेफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और जैकब डफी.