LPG Strike Alert: एक महीने में मांगें नहीं मानीं तो ठप्प होगी एलपीजी सप्लाई! 4000 डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

LPG Distributors Strike Ultimatum 2026: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिल्ली में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को 1 महीने का अल्टीमेटम दिया है. कमीशन बढ़ोतरी, PNG क्षेत्रों में सप्लाई और e-KYC जैसे मुद्दों पर हड़ताल की चेतावनी.

LPG Distributors Association Threatens Nationwide Strike Centre One Month Ultimatum Demands Commission eKYC Details in Hindi.

एलपीजी ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स चाहते हैं क‍ि उनका कमीशन बढ़ाया जाए. (फोटो - PTI)

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बीच देश भर के एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं (LPG Consumers) के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. सोमवार, 26 अक्टूबर को दिल्ली के CBD ग्राउंड में देश भर से जुटे 4,000 से अधिक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है.

विज्ञापन

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (इंडिया) के बैनर तले हुए इस विरोध प्रदर्शन में चेतावनी दी गई है कि अगर सरकार ने उनकी वर्षों पुरानी जायज मांगों को एक महीने के भीतर पूरा नहीं किया, तो वो पूरे देश में हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएंगे. जान‍िये एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांगें क्या हैं और इसका आपके घर के रसोई गैस सिलेंडर पर क्या असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

साल 2018 से अटका है कमीशन, लागत बढ़ने से परेशानी

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. शर्मा के मुताबिक सिलेंडर के दाम बढ़े, कमीशन नहीं बढ़ा. साल 2018 के बाद से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 450 रुपये से बढ़कर करीब 1000 रुपये तक पहुंच गईं और कमर्शियल सिलेंडर भी 1100 से 3033 रुपये का हो गया है. लेकिन इतने सालों में डिस्ट्रीब्यूटर्स का कमीशन उस अनुपात में नहीं बढ़ाया गया. एसोस‍िएशन के अनुसार लेबर, गाड़ी का किराया, गोदाम का खर्च और महंगाई काफी बढ़ गई है, जिससे गैस एजेंसियों को चलाना मुश्किल हो रहा है. साल 2022 में जो थोड़ी बहुत अंतरिम राहत मिली थी, उसके बाद से कोई ठोस संशोधन नहीं हुआ है.

PNG वाले इलाकों में LPG कनेक्शन बंद करने का विरोध
सरकार के 24 मार्च 2026 के उस आदेश का डिस्ट्रीब्यूटर्स पुरजोर विरोध कर रहे हैं, जिसके तहत जिन इलाकों में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की लाइन बिछ गई है, वहां एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बंद की जा रही है. डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि इससे न केवल उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम उपभोक्ताओं की अपनी पसंद की गैस PNG या LPG चुनने की आजादी भी छीनी जा रही है.

विज्ञापन

e-KYC और 3.16 करोड़ सस्पेंड कनेक्शन पर सवाल
एसोसिएशन ने दावा किया है कि e-KYC यानी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से देश भर में करीब 3.16 करोड़ एलपीजी कनेक्शन सस्पेंड कर दिए गए हैं. एसोसिएशन ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के के.एस. पुट्टास्वामी मामले के ऐतिहासिक फैसले का हवाला दिया और कहा कि इससे आम जनता को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तेल कंपनियों (OMC) की मनमानी और दबाव
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे IOCL, BPCL, HPCL के अधिकारी डिस्ट्रीब्यूटर्स के रोजाना के कामकाज में बेवजह हस्तक्षेप कर रहे हैं. गैस एजेंसियों पर जबरदस्‍ती एक्‍स्‍ट्रा सामान, जैसे गैस चूल्हा, रबर ट्यूब, लाइटर और एप्रन बेचने का दबाव बनाया जाता है. सप्लाई इंडेंट में मनमाने बदलाव से डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है.

विज्ञापन

सरकार को 1 महीने का अल्टीमेटम
डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि वे सरकार से बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन अगर एक महीने के भीतर इन सभी मुद्दों पर समयबद्ध समाधान नहीं निकाला गया, तो देश भर में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ