वोटर लिस्ट को लेकर BJP पर बरसे केजरीवाल, बोले- वोट कटवा कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

Arvind Kejriwal Slams Bjp on Voter List: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा बीजेपी इस बार फर्जी वोटिंग के जरिए चुनाव जीतना चाह रही है।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी और आप एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा बीजेपी का इस बार के चुनाव में फर्जी वोटिंग कराने का प्लान है। पिछले 15 दिनों में नई दिल्ली विधानसभा में अचानक 10 हजार वोटर्स बढ़ गए है। हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने आप सांसद संजय सिंह की पत्नी का वोट काटने के लिए आवेदन दिया है। बता दें कि संजय सिंह का परिवार नई दिल्ली विधानसभा में रहता है।

केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा वे लोग अब साम-दाम दंड भेद सब अपना रहे हैं। इनके नेता खुलेआम पैसे बांट रहे हैं और कह रहे हैं बीजेपी को वोट देना, लेकिन जनता भी सयानी है कह रही है कि पैसे इनसे लेंगे और वोट आप को देंगे। वहीं बीजेपी के आम आदमी पार्टी पर वोट कटवाने के आरोप पर केजरीवाल ने कहा वो एक्शन लेने की बजाय प्रेस काॅन्फ्रेंस कर रहे हैं, सारी मशीनरी उनके पास है।

आप के संयोजक ने कहा मैंने अपनी विधानसभा का डेटा रखा है, 15 दिसंबर से अब तक 5000 वोट डिलीट करने की एप्लीकेशन इन्होंने डाली। इसके अलावा 7500 एडिशन की डाली है। मेरी विधानसभा के 1 लाख 6 हजार वोटर हैं। 5 प्रतिशत डिलीट करवा रहे हैं, जबकि 6 प्रतिशत एड करवा रहे हैं। समरी रिवीजन किया गया था, जो चेक करता है कि किसी का वोट तो नहीं रह गया। 29 अक्टूबर के बाद उन्होंने समरी रिवीजन का डेटा जारी किया था। उन्होंने कहा 29 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक 900 वोट डिलीट के लिए आए थे, जबकि 15 दिसंबर से आज तक 5000 वोट डिलीट के लिए आए हैं।

केजरीवाल ने ईआरओ को लिखी चिट्ठी

केजरीवाल ने आगे कहा ये 10 लोग कौन हैं, जिन्होंने वोट डिलीट करवाने की एप्लीकेशन दी है। हमने 500 लोगों का वेरिफिकेशन किया, जिसमें 408 लोग अपने रजिस्टर्ड पते पर ही रहते हैं। कानून के अनुसार किसी विधानसभा में 2 प्रतिशत से ज्यादा वोट डिलीट कि लिए आते हैं तो इसकी जांच बीएलओ नहीं बल्कि ईआरओ करता है। हमनें ईआरओ को चिट्ठी लिखकर कहा कि 6000 एप्लीकेशन आई हैं, उन्हें निजी तौर पर हमारी मौजूदगी में वेरिफाई करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ