Delhi Power Cut Alert: दिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? कहीं आपका एरिया भी तो नहीं शामिल?
Delhi Mein 26 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के BSES के BYPL ने आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके चलते BYPL के अंतर्गत आने वाले मयूर विहार डिवीजन के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई 26 अक्टूबर 2026 को गुल रहेगी.
दिल्ली में कहां-कहां 26 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? (Image: AI/BSES)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) ने 26 अक्टूबर, 2026 के लिए रखरखाव शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
मयूर विहार फेस 1 और 2 डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
बिजली कटौती सुबह 10:10 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक, कुल 3 घंटे के लिए होगी.
यह शटडाउन वार्षिक निवारक रखरखाव और प्रणाली सुधार कार्यों के लिए है, जिसका उद्देश्य बिजली नेटवर्क को मजबूत करना है.
राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर आए दिन बिजली से जुड़ा कार्य चलता रहता है, जिसका उद्देश्य दिल्ली के क्षेत्रों में बेहतर, सुरक्षित बिजली सप्लाई करना है. लेकिन इस रखरखाव कार्य के कारण उन इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहती है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BYPL ने 26 अक्टूबर के लिए आधिकारिक मंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 26-10-2026) जारी कर दिया है, जिसके तहत BYPL के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. आइए जानते हैं किन इलाकों में रहेगा पावर कट?
BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मयूर विहार फेस 1 और 2 (Mayur Vihar I and II) डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. जारी शेड्यूल के अनुसार, इसमें ब्लॉक 21-कल्याण पुरी-मयूर विहार, ब्लॉक 20-कल्याण पुरी-मयूर विहार, कल्याण वास-कल्याण पुरी-मयूर विहार और कल्याण पुरी-मयूर विहार के क्षेत्र शामिल हैं. हालांकि, BRPL (BSES राजधानी पावर लिमिटेड) और टाटा पावर-DDL (Tata Power-DDL) के इलाकों में कोई बिजली कटौती नहीं रहेगी, क्योंकि उनके लिए कोई शटडाउन शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, इसका मतलब इन डिल्कॉम के अंतर्गत इलाकों में बिजली नहीं जाएगी.
विज्ञापन
बिजली कटौती का समय
BSES के BYPL द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसारस, निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए इन क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय सुबह 10:10 बजे से दोपहर 1:10 बजे (10:10 – 13:10 बजे) तक तय किया गया है. इस 3 घंटे के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी, इसलिए बेहतर रहेगा कि अगर आप भी इन इलाकों में रहते हैं, तो कटौती से पहले ही जरूरी काम निपटा लें.
कटौती के वक्त कौन सा कार्य होगा?
शेड्यूल के अनुसार, इस शटडाउन के दौरान वार्षिक निवारक रखरखाव और प्रणाली में सुधार (Annual Preventive Maintenance and System Improvement Works) का काम किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बिजली नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और भविष्य में होने वाली तकनीकी समस्याओं को रोकना है.
विज्ञापन
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका घर भी प्रभावित एरिया में शामिल हैं, तो सलाह दी जाती है कि बिजली कटौती से पहले ही पानी की टंकी भरने व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करने जैसे काम निपटा लें ताकि आपको बाद में परेशान न होना पड़े. इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत बिजली के भारी उपकरणों को चालू न करें (फ्रिज, एसी, पानी का मोटर आदि) क्योंकि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव अगर रहता है, तो ये उपकरण खराब हो सकते हैं या आपात की स्थिति बन सकती है. इसलिए 10-15 मिनट का इंतजार करें फिर चालू करें.