गुजरात के पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, जुलाई 2021 से मिलेगा तगड़ा एरियर

Gujarat Pensioners TI Hike 2026: गुजरात सरकार ने पांचवें वेतन आयोग के पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (TI) बढ़ाकर 443% कर दी है. जुलाई 2021 से जून 2024 तक का एरियर भी मिलेगा. जानिए पूरी डिटेल.

gujarat news

बढ़ी हुई दरें और एरियर का लाभ केवल पांचवें वेतन आयोग के नियमों के तहत आने वाले पात्र पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए है. (Photo- AI)

गुजरात सरकार ने राज्य के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनर्स (Family Pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. पांचवें वेतन आयोग (5th Pay Commission) के तहत आने वाले पेंशनर्स की महंगाई राहत यानी टेम्पररी इंक्रीज (TI) की दर को बढ़ाकर 443% कर दिया गया है. गांधीनगर वित्त विभाग के सरकारी आदेश के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें अलग-अलग चरणों में लागू होंगी और साथ ही सरकार ने जुलाई 2021 से जून 2024 तक के बकाए (Arrears) का भुगतान करने का भी ऐलान किया है. जान‍िये किसे और कितना फायदा मिलने वाला है.

विज्ञापन

कितनी बढ़ गई है महंगाई राहत (TI)?

गुजरात सरकार के नए आदेश के तहत पांचवें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले पेंशनर्स के लिए टीआई (TI) दरों को बढ़ाया गया है, जो पहले 381% थीं:

विज्ञापन

1 जुलाई 2022 से: बढ़कर 396% हुई.

1 जनवरी 2023 से: बढ़कर 412% हुई.

विज्ञापन

1 जुलाई 2023 से: बढ़कर 427% हुई.

1 जनवरी 2024 से: बढ़कर सीधे 443% हो गई.

विज्ञापन

इस बात पर गौर करें क‍ि यह बढ़ी हुई दरें और एरियर का लाभ केवल पांचवें वेतन आयोग के नियमों के तहत आने वाले पात्र पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए है.

जुलाई 2021 से जून 2024 तक मिलेगा एरियर
सरकार ने पुरानी और संशोधित दरों के अंतर (Difference) के हिसाब से एरियर चुकाने का फैसला किया है. अलग-अलग अवधि के लिए अंतर की दरें इस प्रकार तय की गई हैं:

विज्ञापन

1 जुलाई 2021 से 31 दिसंबर 2021: 56%

1 जनवरी 2022 से 30 जून 2022: 69%

विज्ञापन

1 जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2022: 84%

1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023: 100%

विज्ञापन

1 जुलाई 2023 से 31 दिसंबर 2023: 115%

1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024: 131%

विज्ञापन

कैसे होगी एरियर की कैलकुलेशन?
एरियर की रकम निकालने के लिए पेंशनर की बेसिक पेंशन और लागू अंतर की दर को आधार बनाया जाएगा. मान लीजिए किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 10,000 रुपये है. अगर किसी अवधि के लिए 131% का अंतर लागू होता है, तो एक महीने का अंतर 13,100 रुपये होगा. इसी हिसाब से 6 महीने का कुल बकाया ₹78,600 तक बन सकता है. हर पेंशनर को मिलने वाली असली एरियर की रकम उनकी वास्तविक बेसिक पेंशन और पहले मिले भुगतान के आधार पर तय होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ