दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार, वायरल हुई तस्वीरें
Delhi News: नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में सोमवार को मरम्मत के काम के दौरान आग लग गई. धुआं उठने की खबर मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
आग लगने के बाद नार्थ ब्लॉक के ऊपर धुआं उठता दिखा (Photo-X/@milinddeora)
North Block Fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में मरम्मत के काम के दौरान आग लग गई, जिससे वहां से घना धुआं उठता दिखाई दिया. अधिकारियों ने बताया कि मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां भेजी गईं. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. गौरतलब है कि इस इमारत में केंद्रीय सचिवालय है.
विज्ञापन
सुबह 11:10 बजे मिली खबर
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, 26 अक्तूबर 2026 की सुबह करीब 11:10 बजे इमारत से धुआं निकलने की खबर मिली. स्थिति को काबू में करने के लिए तुरंत दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया. बाद में अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत की छत पर लगे एयर-कंडीशनिंग बॉयलर यूनिट में लगी थी.
विज्ञापन
वेल्डिंग का काम चल रहा था
शुरुआती जानकारी के मुताबिक उस वक्त वेल्डिंग का काम चल रहा था, और माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है और अधिकारियों ने कंफर्म किया है कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत के अंदर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसकी वजह से शायद यह छोटी आग लगी. घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है.
मिलिंद देवड़ा ने किया पोस्ट
शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘संसद जाते वक्त मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठता देखा. ऐसा लगता है कि वहां आग लगी है. उम्मीद है कि सभी लोग सुरक्षित होंगे और इमरजेंसी सर्विसेज तेजी से काम कर रही होंगी.’
विज्ञापन
Noticed thick smoke rising from behind North Block while on my way to Parliament. It appears there may be a fire. Hope everyone is safe and emergency services are responding swiftly. pic.twitter.com/mnUqpWfsWl
नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली की रायसीना हिल पर स्थित एक खास सरकारी इमारत है. ये सेंट्रल सेक्रेटेरिएट कैंपस का हिस्सा है और इसमें भारत सरकार के कई अहम दफ्तर हैं. यह इमारत खास तौर से गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के लिए जानी जाती है, जो आंतरिक सुरक्षा, प्रशासन, टैक्सेशन और नेशनल इकॉनमी से जुड़े अहम मामलों को संभालते हैं.
नॉर्थ ब्लॉक को ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेज आर्किटेक्ट हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था. 1931 में नई दिल्ली के उद्घाटन के बाद, ये राजधानी के प्रशासनिक केंद्र का हिस्सा बन गया. बलुआ पत्थर से बनी इसकी बेहतरन वास्तुकला और भव्य गलियारे इसे एक अहम लैंडमार्क बनाते हैं. साउथ ब्लॉक और राष्ट्रपति भवन के पास स्थित, नॉर्थ ब्लॉक भारत में सरकारी प्रशासन और नीति-निर्माण का एक अहम केंद्र बना हुआ है.