भारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत, जानें क्या बोले परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधित्व ने वीटो पावर के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया और सुधार की मांग करते हुए वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर इसके होल्डर देशों को खास नसीहत भी दी.

Parvathaneni Harish | United Nations Security Council | Veto Power

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने वीटो पावर के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया है. (Credit-ANI)

भारत ने यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सुधारों की मांग फिर से की है और नसीहत दी है कि UNSC के 5 स्थायी सदस्यों को अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल कंट्रोल में करना चाहिए. क्योंकि यह एक खास अधिकार और बड़ी जिम्मेदारी. इस पावर को छोटी राजनीतिक सुविधा की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के जुड़े मुद्दों को लेकर इस पावर का इस्तेमाल बहुत सावधानी से होना चाहिए. न्यूयॉर्क में UNSC की सभा में भारत की ओर से बयान देते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि सिक्योरिटी काउंसिल रिफॉर्म्स पर टेक्स्ट-बेस्ड बातचीत जल्द से जल्द शुरू होने चाहिए, जिसकी एक टाइमलाइन और माइलस्टोन हों.

विज्ञापन

वीटो पावर का इस्तेमाल सिर्फ 3 सदस्य करते

UNSC में पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि वीटो पावर के इस्तेमाल का रिकॉर्ड बहुत खराब है. आज तक 200 प्रस्तावों पर 331 बार वीटो का इस्तेमाल किया गया है. पांचों स्थायी सदस्यों में से 2 ने 35 साल से ज्यादा समय से वीटो का इस्तेमाल नहीं किया है, जबकि ज्यादातर मामलों में वीटो या वीटो की धमकी सिर्फ 3 स्थायी सदस्य देशों ने दी है. हमारी मांग सिंपल है कि सुधार करने के लिए डेमोक्रेटिक और टाइम टेस्टेड तरीका, टेक्स्ट-बेस्ड नेगोशिएशन, जल्द से जल्द, बेहद क्लियर टाइमलाइन और माइलस्टोन के साथ शुरू करें. भारत इस कोशिश में को-चेयर करेगी और सभी देशों के डेलीगेशन के साथ कंस्ट्रक्टिव तरीके से जुड़ेगा. अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए वीटा पावर इस्तेमाल में सुधार की जरूरत है.

विज्ञापन

सुधारों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव अप्रोच की मांग

पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि सिक्योरिटी काउंसिल की क्रेडिबिलिटी, लेजिटिमेसी और इफेक्टिवनेस पर सवाल उठ रहे हैं और इन सवालों का जवाब सिर्फ वीटो पावर को मैनेज करके नहीं दिया जाएगा. बल्कि भारत सवालों का जवाब देने में काउंसिल की मदद करने के लिए तैयार है. भारत सिक्योरिटी काउंसिल में सुधारों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव अप्रोच की मांग को दोहराता है. क्योंकि किसी एक के वीटो लगा दिए जाने से प्रेसिडेंशियल स्टेटमेंट, प्रेस स्टेटमेंट, सैंक्शन कमेटियों के फैसलों पर सवाल उठ जाते हैं. UNSC में पेश किए गए किसी प्रपोजल को रोकने या ब्लॉक करने का रास्ता ही वीटो पावर होता है. लेकिन किसी एक की आपत्ति से यह साबित नहीं होता कि प्रस्ताव या फैसले पर सभी सदस्यों को आपत्ति है.

पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि भारत की मांग फेयरनेस और जस्टिस है. भारत चाहता है कि वीटो पावर का इस्तेमाल पांचों स्थायी सदस्य देशों के द्वारा किया जाना चाहिए, न कि 2 या 3 देश करें. इससे न तो स्थायी सदस्यों को इंसाफ मिल रहा है और न ही अन्य सदस्यों के साथ इंसाफ हो रहा है. सभी परमानेंट मेंबर्स को एक जैसे अधिकार और जिम्मेदारियां मिलनी चाहिए. अगर भेदभाव गहराता गया तो परिषद के अस्तित्व पर सवाल उठ सकते हैं, जो दुनिया के लिए खतरा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ